Hardoi News: रात्रि भ्रमण के दौरान SP ने सुरक्षा व्यवस्था परखी, कहा- बिना जांच के कोई भी वाहन नहीं गुजरना चाहिए

इस दौरान उन्होंने पुलिस द्वारा वाहनों की जांच के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिए कि यहां से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की सघनता से जांच की जाए। बिना जांच के कोई भी वाहन नहीं गुज...

Apr 18, 2025 - 00:15
 0  189
Hardoi News: रात्रि भ्रमण के दौरान SP ने सुरक्षा व्यवस्था परखी, कहा- बिना जांच के कोई भी वाहन नहीं गुजरना चाहिए

By INA News Hardoi.

गुरूवार रात SP नीरज कुमार जादौन ने रात्रि भ्रमण के दौरान पुलिस सहायता केंद्र पुराबहादुर थाना कोतवाली देहात का आकस्मिक निरीक्षण कर ड्यूटीरत कर्मचारियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया।

इस दौरान उन्होंने पुलिस द्वारा वाहनों की जांच के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिए कि यहां से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की सघनता से जांच की जाए। बिना जांच के कोई भी वाहन नहीं गुजरना चाहिए।

Also Click: Hardoi News: आरोपियों ने युवक को अगवा किया, सूनसान जगह पर ले जाकर किया घिनौना काम, पुलिस ने 3 को पकड़ा

उन्होंने निर्देश दिए वाहन चालकों के साथ शालीनता से पेश आते हुए जांच की जाए। इस बीच रात्रि भ्रमण/चेकिंग के दौरान पिकेट, पीआरवी एवं बैरियर आदि स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूर्ण सतर्कता पूर्वक दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

हिदायत दी गयी कि यदि किसी के भी द्वारा किसी प्रकार के अनैतिक कार्यों में संलिप्तता पाई गई तो उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow