Hathras News: हाथरस में सेवा सप्ताह के दौरान 33 लोगों ने किया रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा सप्ताह के तहत शहर में विशाल रक्तदान शिविर लगाया

By INA News Desk
Sep 19, 2026 - 12:10
5 Views
Hathras News: हाथरस में सेवा सप्ताह के दौरान 33 लोगों ने किया रक्तदान
रक्तदान करते रक्तवीर 

हाथरस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा सप्ताह के तहत शहर में विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया। समाजसेवी दीप्ति वार्ष्णेय, जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली के संयुक्त प्रयास से आयोजित शिविर में युवाओं, महिलाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने भी रक्तदान किया। चिकित्सकों व पैरामेडिकल टीम की देखरेख में करीब 33 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया।दीप्ति वार्ष्णेय ने कहा कि किसी की जिंदगी बचाना सबसे बड़ी मानव सेवा है। शिविर में सहेली प्रेसिडेंट प्रीति वार्ष्णेय, सचिव मीनाक्षी शर्मा, कोषाध्यक्ष गुंजन दीक्षित, शालिनी वार्ष्णेय, संगीता भदोरिया, इंदु शर्मा तथा गूंज से चार्टर प्रेसिडेंट दीप्ति वार्ष्णेय, प्रेसिडेंट सीमा शर्मा और आईपीपी माधुरी वार्ष्णेय मौजूद रहीं।

Also Read- UP Japan Partnership: सेमीकंडक्टर से स्किल डेवलपमेंट तक यूपी-जापान सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, जापानी टीम करेगी यूपी का दौरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow