Hathras News: किशोरों को बताए स्वस्थ जीवनशैली और दांतों की स्वच्छता के गुर
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत लेबर कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में किशोर स्वास्थ्य जागरूकता
हाथरस। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत लेबर कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में किशोर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय के किशोर स्वास्थ्य काउंसलर प्रवीण कौशिक एवं दंत चिकित्सक डॉ. अजीत ने विद्यार्थियों को किशोरावस्था में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को दांतों की नियमित सफाई, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। इस दौरान विद्यार्थियों की स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें आवश्यक परामर्श भी दिया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेंद्र नाथ शर्मा, कोऑर्डिनेटर अल्का शर्मा, शिक्षक राजेश शर्मा, मनोज कुमार कौशिक एवं शिक्षिका महिमा वार्ष्णेय सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर उन्हें स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
What's Your Reaction?

