Hathras News: जिलेभर में झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध पैथोलॉजी पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई क्लीनिक सील

जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक अभियान चलाकर छापेमारी

By INA News Desk
Nov 20, 2026 - 12:04
6 Views
Hathras News: जिलेभर में झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध पैथोलॉजी पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई क्लीनिक सील
कार्यवाही करती टीम 
Advertisement
Advertisement

हाथरस। जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक अभियान चलाकर छापेमारी की। अलग-अलग चिकित्सा अधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीमों ने मुरसान, हाथरस जंक्शन, सासनी, सादाबाद, सहपऊ और सिकंदराराऊ क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान कई क्लीनिक और पैथोलॉजी सेंटर अपंजीकृत पाए गए, जिन्हें सील करने के साथ ही संचालकों के प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा किए गए। कई संचालक टीम को देखकर दुकानें बंद कर भाग गए।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान के चिकित्सा अधीक्षक के नेतृत्व में टीम ने ब्लॉक क्षेत्र में छह स्थानों पर छापेमारी की। डॉक्टर राय बंगाली, नई बस्ती मुरसान, डॉक्टर कमल प्रसाद सिंह और डॉक्टर डोरी लाल, सब्जी मंडी मुरसान, चौधरी क्लीनिक और शिव कुमार क्लीनिक, रेलवे फाटक दर्शन हाथरस पर टीम के पहुंचने से पहले ही संचालक भाग गए। इन सभी स्थानों पर नोटिस चस्पा किए गए।

वहीं डॉ. महेश कुमार की क्लीनिक खुली मिलने पर वैध पंजीकरण नहीं दिखाने के कारण उसे सील कर दिया गया।मंडलीय संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र वार्ष्णेय और डिप्टी सीएमओ डॉ. आलम की टीम ने हाथरस जंक्शन के रामपुर क्षेत्र में डॉ. विनोद कुमार की क्लीनिक की जांच की। अपंजीकृत मिलने पर उसे तत्काल सील कर दिया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधुर कुमार की टीम ने कृष्णा पैथोलॉजी सासनी को नोटिस दिया, जबकि नगला गडू में डॉ. संजीव की क्लीनिक बंद मिली। डिप्टी सीएमओ डॉ. आरएन सिंह की टीम ने मेहरारा सहपऊ में दिगंबर सिंह और रवि कुमार की क्लीनिक पर नोटिस चस्पा किए। दाऊजी और कवि डायग्नोस्टिक सेंटर मानिकपुर के संचालक भी टीम को देखकर भाग गए। मेघ क्लीनिक सलेमपुर पर आयुर्वेद का पंजीकरण मिला, जबकि राधिका क्लीनिक और ज्योति पैथोलॉजी बंद मिले।उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार भारती की टीम ने शहर में पैथोलॉजी सेंटरों की जांच की।

तालाब चौराहा स्थित नाइस पैथोलॉजी लैब बिना चिकित्सक और पंजीकरण के संचालित मिली, जिस पर मौके पर काम बंद करा दिया गया। बागला अस्पताल के सामने बांके बिहारी पैथोलॉजी लैब पर भी चिकित्सक मौजूद नहीं मिले और वैध पंजीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर लैब को सील कर दिया गया। महामाया पैथोलॉजी पर चिकित्सक और लैब टेक्नीशियन मौजूद मिले तथा अभिलेख पूर्ण पाए गए। राधे डायग्नोस्टिक सेंटर और ओम डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक टीम को देखकर भाग गए, जिनके यहां नोटिस चस्पा किए गए।सादाबाद में डॉ. एमए खान के प्रतिष्ठान के दोनों दरवाजों को सील कर सीजर मेमो चस्पा किया गया। कुरसंडा के मुख्य बाजार स्थित डॉ. केशव के केके क्लीनिक पर नोटिस चस्पा किया गया।

ग्लोबल पैथोलॉजी पंजीकृत मिली, लेकिन वहां चिकित्सक मौजूद नहीं होने पर नोटिस दिया गया। वहीं सिकंदराराऊ में डॉ. राजकिशोर की टीम ने ग्राम अगसौली में अवैध क्लीनिक और पैथोलॉजी को सील किया। रतिभानपुर में संचालित डॉ. राहुल क्लीनिक और महिमा क्लीनिक पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई।स्वास्थ्य विभाग की इस व्यापक कार्रवाई से अवैध रूप से चिकित्सा सेवाएं संचालित करने वालों में खलबली मची रही। विभाग की टीमों ने स्पष्ट किया कि बिना वैध पंजीकरण और निर्धारित मानकों के संचालित चिकित्सा संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Also Read- Mamta Kafle Case: अमेरिका में नेपाली मूल के नरेश भट्ट पत्नी की हत्या के दोषी करार, शव के टुकड़े करने की बात स्वीकारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement