Education News: हिंदी दिवस पर निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया सम्मानित

हिंदी दिवस के अवसर पर श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल छात्रों के बीच निबंध लेखन एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन

By INA News Desk
Sep 14, 2026 - 17:45
1 Views
Education News: हिंदी दिवस पर निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया सम्मानित

हरदोई। हिंदी दिवस के अवसर पर श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल छात्रों के बीच निबंध लेखन एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, सम्मान एवं जागरूकता उत्पन्न करने के साथ-साथ उनकी लेखन प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करना रहा।

प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने हिंदी भाषा के महत्व, उसकी उपयोगिता तथा भारतीय संस्कृति में हिंदी के योगदान से संबंधित विषयों पर निबंध लिखे। वहीं, पोस्टर निर्माण के माध्यम से बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।

निबंध प्रतियोगिता के परिणाम में जूनियर वर्ग से मिल्खा सिंह ने प्रथम, ओवी ने द्वितीय तथा मानवी सिंह एवं मही सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में अभिराज दीक्षित ने प्रथम, दुर्गा ने द्वितीय तथा मनस्वी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में अभिराज, मानवी ,नव्या ,आयुषी सृष्टि अनन्या, वैष्णवी ,काव्या, अंजू ,अनुष्का, शिवांशी, कंचन, आकृति, रितिका ,उरूज ,पलक ,केशव ,आदित्य ,प्रांजल, अनुकर्ष आदि छात्रों ने प्रतिभाग किया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता छात्रों को विद्यालय प्रबंधक मुकेश सिंह, प्रधानाचार्या भूमिका सिंह द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त कर छात्रों में उत्साह देखने को मिला। विद्यालय के शिक्षकों ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मुकेश सिंह ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रीय पहचान का महत्वपूर्ण आधार है। छात्रों में हिंदी के प्रति प्रेम और सम्मान विकसित करने के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि निबंध लेखन एवं पोस्टर निर्माण जैसी गतिविधियाँ बच्चों के ज्ञान के साथ-साथ उनकी रचनात्मक सोच और अभिव्यक्ति क्षमता को भी मजबूत करती हैं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या भूमिका सिंह ने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा हिंदी भाषा के सम्मान, संरक्षण और अधिकाधिक प्रयोग का संदेश दिया।
इस अवसर पर लक्ष्मी देवी,कोमल यादव, कविता गुप्ता, विनीता त्रिवेदी, सोनम शुक्ला,मंशा वाजपेई , प्रज्ञा द्विवेदी, गीता शुक्ला, ऋचा, शिवानी सिंह, सलोनी, आकांक्षा, पूजा चन्देल, करिश्मा, मीरा, आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Also Click : Uttar Pradesh Tex 2026: यूपी टेक्स-2026 का भव्य समापन, योगी सरकार ने वस्त्र उद्योग को नई रफ्तार देने का लिया संकल्प

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow