Deoband News: दहेज हत्या में छह माह बाद पति,सास और ससुर गिरफ्तार।

11 जुलाई को शशिनगर में बाथरुम में पड़ा मिला था विवाहिता का शव, 6 लोगों के विरुद्ध दर्ज हुई थी दहेज हत्या की रिपोर्ट...

Dec 23, 2024 - 19:14
46 Views
Deoband News: दहेज हत्या में छह माह बाद पति,सास और ससुर गिरफ्तार।

देवबंद। दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात के छह माह बाद आरोपी पति, सास और ससुर को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

मुजफ्फरनगर कस्बा पुरकाजी के मोहल्ला झौजियान निवासी सोराज ने 17 जुलाई को बेटी दीपा के पति अमित, ससुर छोटन, सास अलका समेत सुमित, नमित और अमृता के विरुद्ध दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें ससुरालियों पर विगत 11 जुलाई को पांच लाख रुपये की मांग के चलते दीपा की हत्या करने का आरोप लगाया गया था। दीपा का शव बाथरुम में पड़ा मिला था। जिसे पुलिस ने मोर्चरी भिजवा दिया था।

Also Read- Maha Kumbh 2025: इतना बड़ा मेला बसाना आसान नहीं, ये काम सिर्फ योगी सरकार ही कर सकती है- संजय मिश्रा

वहीं, मामले में ससुराल पक्ष का कहना था दीपा की हत्या नहीं बल्कि स्नान के दौरान ह्रदयघात के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने सोमवार को अमित, छोटन और अलका को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि शेष वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow