Ramadan Special-  रमजान ख़ुद को संवारने का भी महीना। 

रमज़ान (Ramadan ) बहुत जल्द हमारे बीच होगा, इंशाअल्लाह! यह माह इबादत,रहमत और मग़फ़िरत का है। इस बार हमें सिर्फ़ कुरआन पढ़ने पर ही नहीं, बल्कि....

Feb 28, 2025 - 17:24
58 Views
Ramadan Special-  रमजान ख़ुद को संवारने का भी महीना। 

Ramadan Special: रमज़ान बहुत जल्द हमारे बीच होगा, इंशाअल्लाह! यह माह इबादत,रहमत और मग़फ़िरत का है। इस बार हमें सिर्फ़ कुरआन पढ़ने पर ही नहीं, बल्कि उसे समझने और उस पर अमल करने की भी कोशिश करनी चाहिए। कुरआन सिर्फ़ एक किताब नहीं,बल्कि हमारे लिए रहनुमाई का ज़रिया है, जो हमें सही रास्ता दिखाती है।

रमज़ान दुआओं का भी महीना है। हमें अल्लाह से ख़ूब दुआ करनी है अपने लिए, अपने घर वालों, दोस्तों और तमाम उम्मते मुस्लिमा के लिए। हमें अपने मुल्क की खुशहाली और तरक्की के लिए भी दुआ करनी चाहिए ताकि हमारा समाज अमन और भाईचारे का गहवारा बना रहे।

Also Read- Lucknow News: यूं ही नहीं मक्का फसलों की रानी और किसान उसका राजा, ड्रायर और पॉपकॉर्न मशीन पर अनुदान दे रही सरकार।

प्रसिद्ध आलिम मौलाना क़ारी इसहाक गोरा ने भी लोगों से ख़ुसूसी अपील की है कि इस रमज़ान को सिर्फ़ एक रस्म के तौर पर न लें, बल्कि इसे अपनी ज़िंदगी में सुधार लाने का ज़रिया बनाएं। अल्लाह हमें नेक अमलों की तौफ़ीक़ अता करे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow