Hardoi: राष्ट्र की एकता, अखण्डता और अक्षुण बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा- डीएम

सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अनुनय झा एवं अपर जिलाधिकारी विरा0 प्रियंका सिंह के साथ सरदार बल्लभ भाई

Oct 31, 2025 - 18:39
32 Views
Hardoi: राष्ट्र की एकता, अखण्डता और अक्षुण बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा- डीएम
राष्ट्र की एकता, अखण्डता और अक्षुण बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा- डीएम

हरदोई। सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अनुनय झा एवं अपर जिलाधिकारी विरा0 प्रियंका सिंह के साथ सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यापर्ण किया तथा जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाते हुए कहा कि ‘‘मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूू कि मैं राष्ट्र की एकता, अखण्डता और अक्षुण बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी प्रयास करूंगा। 

मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यो द्वारा संभव बनाया जा सका, मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा करने के लिए अपना योगदान करने का सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं। इस अवसर पर प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम तथा अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।

Also Read- Hardoi: एकता का संदेश लेकर रन फॉर यूनिटी के तहत हरदोई में आयोजित हुई पदयात्रा, जयंती पर सरदार पटेल को किया नमन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow