जमीनी विवाद में भाई ने भाई को तमंचा दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल, पुलिस द्वारा कार्यवाही न होने से पीड़ित परेशान। 

Hardoi News: जमीनी विवाद में रिश्तो को शर्मसार करने का मामला थाना क्षेत्र में सामने आया है जिसमें एक भाई द्वारा संपत्ति के विवाद में दूसरे भाई को तमंचा...

By INA News Desk
Jul 18, 2025 - 16:29
113 Views
जमीनी विवाद में भाई ने भाई को तमंचा दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल, पुलिस द्वारा कार्यवाही न होने से पीड़ित परेशान। 
जमीनी विवाद में भाई ने भाई को तमंचा दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल, पुलिस द्वारा कार्यवाही न होने से पीड़ित परेशान। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

मड़ैया/अरवल। जमीनी विवाद में रिश्तो को शर्मसार करने का मामला थाना क्षेत्र में सामने आया है जिसमें एक भाई द्वारा संपत्ति के विवाद में दूसरे भाई को तमंचा लेकर धमकाने का कार्य किया गया,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अरवल पर पीड़ित द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर ग्राम मड़ैया थाना अरवल निवासी राजाराम कश्यप पुत्र नत्था कश्यप की जमीन के बंटवारे को लेकर छोटे भाई पप्पू के साथ कहा सुनी हो रही थी, तभी पप्पू द्वारा बड़े भाई नत्था को गाली गलौज की गई तथा हाथ में तमंचा लेकर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसका वीडियो पीड़ित नत्था के पास है।

नत्था द्वारा प्रार्थना पत्र में भाई पप्पू द्वारा आए दिन लड़ाई झगड़ा करने एवं बात-बात पर जान से मारने की धमकी का उल्लेख भी किया गया। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आरोपी को तलाश करने के प्रयास किए गए परंतु आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में अभी तक थाना अरवल पर आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत नहीं किया गया है, जिसे लेकर पीड़ित द्वारा पुलिस की कार्यशैली पर संदेश जताया गया और थाना पुलिस से अभियोग पंजीकृत करने एवं आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग भी की गई, जिससे पीड़ित को न्याय मिल सके।

Also Read-शाहाबाद में एडीओ पंचायत की पत्नी की बहादुरी: जहरीले सांप को बोतल में कैद कर बनीं मिसाल, प्रधान संघ के अध्यक्ष ने किया सम्मानित।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow