Lucknow: लखनऊ में मुख्यमंत्री ने युवक और महिला मंगल दलों को खेल सामग्री बांटी, हरदोई से 50 युवक और 30 महिला मंगल दलों को सामग्री दी। 

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तहत इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवक और महिला मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री

Oct 13, 2025 - 20:03
61 Views
Lucknow: लखनऊ में मुख्यमंत्री ने युवक और महिला मंगल दलों को खेल सामग्री बांटी, हरदोई से 50 युवक और 30 महिला मंगल दलों को सामग्री दी। 

लखनऊ: युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तहत इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवक और महिला मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री वितरित की। इसमें हरदोई से 50 युवक और 30 महिला मंगल दलों को सामग्री दी गई।

मुख्यमंत्री ने लेजर पर्दे के जरिए विधायक और सांसदों की खेल स्पर्धा का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि युवा खेल विभाग खेल किट उपलब्ध करा रहा है। दीपावली से पहले 16,000 महिलाओं के लिए यह स्पोर्ट्स किट एक उपहार है। प्रदेश में 1 लाख 5 हजार से ज्यादा युवक और महिला मंगल दल हैं, जिन्हें स्पोर्ट्स किट वितरित की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। यह कार्यक्रम विभिन्न जिलों से आए युवक और महिला मंगल दलों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया गया था।

Also Read- Hardoi: मिशन शक्ति के तहत जिलाधिकारी ने किया महिलाओं एवं बच्चों से शक्ति संवाद।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow