Hardoi: हरदोई बस अड्डे पर मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम। 

मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत निजी बस अड्डे पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चालकों और परिचालकों को महिला यात्रियों

By INA News Desk
Oct 13, 2025 - 20:09
38 Views
Hardoi: हरदोई बस अड्डे पर मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम। 
हरदोई बस अड्डे पर मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम। 

हरदोई : मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत निजी बस अड्डे पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चालकों और परिचालकों को महिला यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने का प्रशिक्षण दिया गया। आम लोगों को महिलाओं और लड़कियों से उचित व्यवहार करने के बारे में जागरूक किया गया।

बस अड्डे पर आने वाली महिलाओं और लड़कियों को सड़क सुरक्षा के उपायों और महिला अपराध से जुड़े कानूनों की जानकारी दी गई। चालकों और परिचालकों को यात्रा के दौरान महिलाओं से उचित व्यवहार और उनकी सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। जनपद के विभिन्न स्थानों पर महिला सशक्तिकरण से जुड़े पैंफलेट बांटे गए।

यह कार्यक्रम सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) और कार्यालय सहायक रामभागीय परिवहन अधिकारी की देखरेख में हुआ।

Also Read- Hardoi : हरदोई में एसपी अशोक कुमार मीणा ने थाना अतरौली और बेनीगंज का अचानक निरीक्षण किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow