Uttarakhand News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क का फीता काटकर शुभारंभ किया। 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क का संघ नगर संचालक सुशील सिंगला एसडीएम एवं नगर पालिका परिषद की प्रशासक डा अमृता शर्मा ने संयुक्त रूप ...

By INA News Desk
Jan 29, 2025 - 15:14
48 Views
Uttarakhand News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क का फीता काटकर शुभारंभ किया। 

रिपोर्टर : आमिर हुसैन 

बाजपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क का संघ नगर संचालक सुशील सिंगला एसडीएम एवं नगर पालिका परिषद की प्रशासक डा अमृता शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया गया।उसके बाद पार्क में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण किया। एसडीएम एवं नगर पालिका परिषद के प्रशासक डॉ अमृता शर्मा ने बताया पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क के सुंदरीकरण के लिए लगभग  6 लाख रुपए की लागत से सौंदर्य करण किया गया।

पूर्व राज्य दर्जा मंत्री राजेश कुमार ने कहा लगभग 30 वर्ष से पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क के सुंदरीकरण के लिए समय लग गया।पंडित उपाध्याय पार्क का आज सुंदरीकरण कर दिया गया है। यहां बताते चलें पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा,उत्तर प्रदेश में हुआ था।

Also Read- UK News: उत्तराखंड में निकाय चुनाव में बीजेपी BJP को मिली बड़ी जीत, 11 में से 10 पर की जीत दर्ज।

वे एक महान भारतीय विचारक, संगठनकर्ता और राजनीतिक नेता थे, जिन्होंने भारतीय समाज की जड़ों को मजबूत करने और देश के गरीब और वंचित लोगों के उत्थान के लिए आजीवन काम किया। इस मौके पर गौरव शर्मा,बिट्टू चौहान,टिंकू तोमर,मनजीत सिंह राजू,सुरेंद्र सिंह नामधारी,मेजर सिंह संधू,महेश राठौर,खीम सिंह दानू,वीरेंद्र बिष्ट,हरीश वर्मा,मोहन सिंह दिवाकर,रघुवीर सिंह रिक्की,ईओ मनोज दास,टिंकू यादव,गोपाल कोछड़ आदि थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow