Kanpur News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस- विभागों में अच्छा कार्य करने पर महिला कर्मचारी सम्मानित, जनप्रतिनिधि समेत सैकड़ो कर्मचारी रहे मौजूद।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) पर सरकारी कार्यालयों में बेहतर कार्य करने वाली 74 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, बताते चलें कि नवीन सभागर में...
रिपोर्ट- इब्ने हसन ज़ैदी
कानपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सरकारी कार्यालयों में बेहतर कार्य करने वाली 74 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, बताते चलें कि नवीन सभागर में कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए महापौर प्रमिला पांडेय ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए सरकारी महिला कर्मचारियों का उत्साह वर्धन किया, बता दें कि इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर अलग-अलग विभागों से महिला कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया था।
जिसमें नायब तहसीलदार बाल विकास परियोजना अधिकारी आशुलिपिक शिक्षा विभाग पुलिस विभाग विद्युत सखी एवं कई परामर्शदाता भी शामिल रही। वही कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने सर्टिफिकेट देकर सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया, उधर सीडीओ दीक्षा जैन ने सभी महिला कर्मचारियों को कर्तव्य निष्ठा एवं मातृशक्ति के प्रति जागरुक करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।
वही मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नारी शक्ति के बलिदान योगदान और राष्ट्र निर्माण को नमन करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, बता दे की नवीन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक नीलिमा कटियार, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, सीडीओ समेत सैकड़ो महिला कर्मचारी भी मौजूद रही।
#कानपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 74 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित
— INA NEWS (Initiate News) (@ina24news) March 8, 2025
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नवीन सभगार में आयोजन
विभागों में अच्छा कार्य करने पर महिला कर्मचारी सम्मानित
जनप्रतिनिधि समेत सैकड़ो कर्मचारी रहे मौजूद pic.twitter.com/tNr66HYvR2
What's Your Reaction?