अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष: अमिता मिश्रा 'मीतू' बनीं हर महिला की शान, सामाजिक और साहित्यिक क्षेत्र में दे रहीं अमूल्य योगदान
अमिता मिश्रा 'मीतू' (Amita Mishra 'Meetu') साहित्यिक संपादक आईएनए न्यूज, महिला जिलाध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरदोई, अध्यक्ष अदब मंच(साहित्यिक संस्था) व अध्यक्षा/संस्थापिका V2 क्लब...

Reported By: Vijay Laxmi Singh(Editor-In-Chief)
Edited By: Saurabh Singh
International Women's Day.
इस सृष्टि में महिला ही है जो स्वयं का, अपने परिवार का, समाज का और फिर देश का सर्वांगीण विकास करने की दिशा में अग्रणी भूमिका निभाती है। बात चाहे एक मां की हो, बहन की हो या फिर देश के विभिन्न विभागों में विशेष दायित्वों को निभाने की- महिला, स्त्री, नारी यानी मां अर्थात् माता के रूप में नारी, धरती पर सबसे पवित्रतम रूप यानी जननी के रूप में उपस्थित है। इसीलिए तो एक मां को ईश्वर से भी बढ़कर माना जाता है, क्योंकि ईश्वर की जन्मदात्री भी नारी ही रही है।
किंतु अब बदलते समय में संतानों ने अपनी मां को महत्व देना कम कर दिया है। यह चिंताजनक विषय है। आजकल जहां लड़कियां हर क्षेत्र में बाजी मार रही हैं। हर क्षेत्र में अपने कार्य के प्रति मेहनत, लगन और समर्पण की भावना इनमें देखी जा सकी हैं, जो कि दुनिया के लिए गर्व का विषट हैं। अत: इनकी उपेक्षा करने के स्थान पर इनकी प्रतिभा का सम्मान किया जाना चाहिए। आज हर क्षेत्र में नारी पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलती हुई देखी जा सकती है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर के कई देशों में मनाया जाता है। यह एक ऐसा दिन है जब महिलाओं को राष्ट्रीय, जातीय, भाषाई, सांस्कृतिक, आर्थिक या राजनीतिक भेदभाव की परवाह किए बिना उनकी उपलब्धियों के लिए पहचाना जाता है। इसी कड़ी में हरदोई जिले की एक ऐसी महिला शख्सियत के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिन्होंने साहित्य, पत्रकारिता, लेखन व समाजसेवा के क्षेत्र में अपना अप्रतिम योगदान दिया है। समय-समय पर उनका चरित्र, व्यवहार व समाज के प्रति निश्छल भाव से किए गये कार्य अन्य महिलाओं व लड़कियों को उनके वजूद से रूबरू कराते हैं और नारी शक्ति की थीम को असल में जमीन पर चरितार्थ करते नजर आते हैं।
बात कर रहे हैं हरदोई जिले की साहित्यिकार महिला अमिता मिश्रा 'मीतू' (Amita Mishra 'Meetu') की, जिन्होंने अब तक समाज सेवा व साहित्य के कार्यों में सेवा कर एक अलग ही अलख जगाई है।
17 अक्टूबर1978 को जन्मी अमिता मिश्रा 'मीतू' (Amita Mishra 'Meetu') ने स्नातक(सूक्ष्म जीव विज्ञान), बी.एड, डिप्लोमा इन फ़ूड एंड न्यूट्रीशन में शिक्षा प्राप्त की है। रुचि-लेखन, प्रकृति के मध्य भ्रमण और सामाजिक कार्यों में रूचि ने उनके जीवन को सफलता के कई चरणों में बांटा है, जिसका समुचित रूप इनमें देखने को मिलता है।
इनकी माता का नाम मधुबाला मिश्रा तथा पिता का नाम स्मृतिशेष श्रीकान्त मिश्रा है। वर्तमान में अमिता मिश्रा 'मीतू' (Amita Mishra 'Meetu') साहित्यिक संपादक आईएनए न्यूज, महिला जिलाध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरदोई, अध्यक्ष अदब मंच(साहित्यिक संस्था) व अध्यक्षा/संस्थापिका V2 क्लब के लिए महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन बखूबी कर रही हैं। इसके आलावा साहित्यिक पेज अदब मंच, काव्या सतत साहित्य यात्रा, प्रतिलिपि आदि विभिन्न ऑनलाइन समूहों में सक्रिय भागीदारी ने समाज को एक नई दिशा दी है। इन्होने स्मारिका "इंद्रधनुष" (आईएनए न्यूज, हरदोई द्वारा प्रकाशित), हरदोई यात्रा भाग - एक और दो का सफल संपादन किया है तो वहीं इनके द्वारा एकल संग्रह में पारुल(उपन्यास), सुगंधा (उपन्यास) प्रथम तथा द्वितीय संस्करण, अपराजिता (काव्य संग्रह) शामिल हैं।
अमिता मिश्रा 'मीतू' (Amita Mishra 'Meetu') को सांझा संग्रह में काव्यांजलि, कथांजलि, कारवाँ,काव्या(प्रथम अंक), काफिला, कलरव(लघुकथा संग्रह), हाइकु काव्य के हस्ताक्षर, आकाश गंगा (लघुकथा संग्रह) और काव्यकुंज(काव्य संग्रह), चंद्रारोहण अभियान (काव्य संग्रह), महेंद्र भीष्म के कहानी संग्रह "बड़े साब"की समीक्षा पुस्तक में समीक्षा प्रकाशित, इंद्रबहादुर श्रीवास्तव की दोहों की पुस्तक की भूमिका लिखने का सौभाग्य भी प्राप्त है।
सामाजिक और साहित्यिक क्षेत्रों में योगदान के लिए अमिता मिश्रा 'मीतू' (Amita Mishra 'Meetu') को शारदेय रत्न सम्मान, साहित्य श्री सम्मान, साहित्य गौरव सम्मान, पंडित रविन्द्र नाथ मिश्र सम्मान,बेटियां फाउंडेशन साहित्य सम्मान और सरस्वती सदन हरदोई द्वारा मिथिलेश कुमारी स्मृति सम्मान, आईएनए न्यूज वृहद साहित्य सम्मान, कृतिकार सम्मान, मथुरा में लाइफलाइन फाउंडेशन और सोमनाथ नक्षत्र वाटिका ट्रस्ट द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 के उपलक्ष्य में बेस्ट समाजसेवा हेतु सम्मान, नक्षत्र फाउंडेशन लखनऊ द्वारा आयोजित सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में सम्मान, कुबेरलाल जनसेवा संस्थान द्वारा समाजसेवा के लिए सम्मानित, क्षत्रियमहासभा ,हरदोई द्वारा महिला साहित्यकार सम्मान आदि से नवाजा जा चुका है।
What's Your Reaction?






