Saharanpur: ₹20,000 की रिश्वत लेते अवर अभियंता गिरफ्तार।
विकास प्राधिकरण (SDA) में तैनात अवर अभियंता (JE) आशीष सक्सेना को टीम ने 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे
सहारनपुर: विकास प्राधिकरण (SDA) में तैनात अवर अभियंता (JE) आशीष सक्सेना को टीम ने 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
यह सहारनपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई है। उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार निवारण संगठन (Anti-Corruption Organization) की मेरठ टीम ने यह जाल बिछाकर कार्रवाई की है।इस मामले में सहारनपुर विकास प्राधिकरण (SDA) में तैनात अवर अभियंता (JE) आशीष सक्सेना पर आरोप है कि JE एक व्यक्ति से मकान के मानचित्र (Map) को पास कराने या निर्माण कार्य में अड़चन न डालने के एवज में इस रकम की मांग कर रहा था।
एंटी करप्शन टीम ने प्राधिकरण कार्यालय के समीप से जेई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा। इसके बाद टीम उसे जनकपुरी थाने लेकर गई, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।इस गिरफ्तारी से विकास प्राधिकरण विभाग में हड़कंप मच गया है। टीम अब जेई के पुराने रिकॉर्ड और इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
Also Read- Lucknow: कांग्रेस और सपा जन्मजात महिला विरोधी, गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग- सीएम योगी
What's Your Reaction?


