काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव समापन समारोह: मुख्यमंत्री व जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित। 

Hardoi News: काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव समापन समारोह के उपलक्ष में आज प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम का ....

Aug 8, 2025 - 17:37
 0  36
काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव समापन समारोह: मुख्यमंत्री व जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित। 
काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव समापन समारोह: मुख्यमंत्री व जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित। 

Hardoi News: काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव समापन समारोह के उपलक्ष में आज प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन काकोरी में हुआ जिसमें मुख्यमंत्री सम्मिलित हुए। जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विवेकानंद सभागार में किया गया जिसकी मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा रहीं। 

कार्यक्रम के पूर्व जिलाधिकारी अनुनय झा, अन्य अधिकारियों व स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गाँधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने माननीय मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि व जिलाधिकारी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सहित सभी अन्य अतिथियों, अधिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, स्कूली बच्चों ने मुख्य कार्यक्रम के सजीव प्रसारण व मुख्यमंत्री के सम्बोधन को देखा। 

मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग हमें ज्ञान प्राप्ति के लिए करना चाहिए। हमें अपने शहीदों को नमन करना चाहिए जिनका जीवन देश के नाम बलि चढ़ गया। देश की भावी पीढ़ी को अमर सेनानियों से सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अजीत सिंह बब्बन ने कहा कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन हमारे सेनानियों के संघर्ष को दिखाता है। बच्चों को देश का इतिहास जानना चाहिए। उन्होंने शहीद भगत सिंह के साथी अमर सेनानी जयदेव कपूर के बारे में बताया।

जिलाधिकारी ने सभी अतिथियों का आभार जताया। सभागार के कार्यक्रम के उपरांत सभी अतिथियों व अधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Lucknow : राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे यूपी के 33 ग्राम प्रधान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।