जन सुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 50 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

Hardoi News: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा सहयोगी अधिकारियों की उनकी टीम ने बड़ी संख्या में आमजन की ...

Aug 8, 2025 - 17:44
50 Views
जन सुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 50 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।
जन सुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 50 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

Hardoi News: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा सहयोगी अधिकारियों की उनकी टीम ने बड़ी संख्या में आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई के दौरान कुल 50 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। पात्रों का वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन हेतु आवेदन कराया गया।

70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाये गए। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि पैमाइश व अंश निर्धारण के प्रकरणों में देरी न की जाये। भूमि विवाद के स्थायी समाधान के लिए थाकबंदी के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराया जाये। चकरोड पर अवैध कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की जाये। कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के आवेदनों का जल्द निस्तारण कराया जाये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अरुणिमा श्रीवास्तव व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव समापन समारोह: मुख्यमंत्री व जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow