Sitapur: कमलेश मौर्य मृदु को अवधी समारोह में किया गया सम्मानित।

बिसवां -सीतापुर साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु को अवधी समारोह में सम्मानित किया गया। राम उमानाथ बली प्रेक्षागृह लखनऊ में आयोजित इस

Dec 11, 2025 - 20:23
28 Views
Sitapur: कमलेश मौर्य मृदु को अवधी समारोह में किया गया सम्मानित।
कमलेश मौर्य मृदु को अवधी समारोह में किया गया सम्मानित।

बिसवां -सीतापुर साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु को अवधी समारोह में सम्मानित किया गया। राम उमानाथ बली प्रेक्षागृह लखनऊ में आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि पवन सिंह चौहान सदस्य विधानपरिषद व विशिष्ट अतिथि भाषा विश्व विद्यालय के मुख्य कुलानुशासक नीरज शुक्ला, रायबहादुर मिश्र, स्माइलमैन सर्वेश अस्थाना, नागेन्द्र बहादुर सिंह ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। नीरज शुक्ला ने बताया भाषा विश्व विद्यालय में अवधी प्रकोष्ठ की स्थापना की है व पवन सिंह ने भी अपने संस्थान में अवधी प्रकोष्ठ स्थापित करने की घोषणा की।इस अवसर पर अवधी शोधग्रंथ अवध अवधी विविध संदर्भ का लोकार्पण किया गया व उसपर परिचर्चा की गईं।इस शोधग्रंथ के संपादक डा शिवप्रकाश अग्निहोत्री ने इस पुस्तक को अवधी राजमार्ग के मील का पत्थर बताया। सभी वक्ताओं ने रामबहादुर मिश्र के अवधी अवदान की भरपूर प्रशंसा की । इस समारोह में नेपाल से आये साहित्यकारों ने मुख्य अतिथि व रायबहादुर मिश्र को सम्मानित किया। मिश्र का जन्मदिन भी मनाया गया व उपस्थित जनों ने उनके यशश्वी दीर्घ जीवन की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी। विख्यात अवधी लोक गायिका कुसुम जीने सोहर गीत प्रस्तुत किया। इसी क्रम में डा अशोक अज्ञानी की अध्यक्षता में आयोजित कवि सम्मेलन में अनीस देहाती, संदीप अनुरागी व सूर्य प्रताप निशिहर ने काव्य पाठ किया। कवि सम्मेलन का संचालन अजय प्रधान ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सारंग ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

Also Read- Hardoi: लेखपाल संघ चुनाव सम्पन्न- श्रीपाल जिला अध्यक्ष राहुल सिंह जिला उपाध्यक्ष चुने गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow