Sitapur: बिना नोटिस बर्खास्तगी के खिलाफ सुरक्षा गार्डों का हल्ला बोल, CMO ने तुरंत बहाल की नौकरी और बकाया वेतन दिलाया। 

सीतापुर स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग के तहत तैनात सुरक्षा कर्मियों को बिना किसी पूर्व नोटिस के अचानक नौकरी से हटा दिए जाने के बाद सुरक्षा

Dec 11, 2025 - 20:31
 0  31
Sitapur: बिना नोटिस बर्खास्तगी के खिलाफ सुरक्षा गार्डों का हल्ला बोल, CMO ने तुरंत बहाल की नौकरी और बकाया वेतन दिलाया। 
बिना नोटिस बर्खास्तगी के खिलाफ सुरक्षा गार्डों का हल्ला बोल, CMO ने तुरंत बहाल की नौकरी और बकाया वेतन दिलाया। 

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

सीतापुर स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग के तहत तैनात सुरक्षा कर्मियों को बिना किसी पूर्व नोटिस के अचानक नौकरी से हटा दिए जाने के बाद सुरक्षा कर्मियों में भारी आक्रोश फैल गया। मनमानी तरीके से की गई इस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को सभी प्रभावित सुरक्षा कर्मियों ने सिविल लाइन कार्यालय से लेकर खैराबाद स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय तक जोरदार पैदल मार्च निकाला। मार्च के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने विभागीय मनमानी और अचानक की गई बर्खास्तगी के विरोध में आवाज बुलंद की। सभी कर्मियों ने मांग की कि उन्हें पुनः कार्य पर रखा जाए और उनके बकाया मानदेय का भुगतान तत्काल किया जाए।

सीएमओ कार्यालय पहुंचने के बाद सुरक्षा कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा, जिसमें बिना नोटिस हटाए जाने की पूरी घटना, आर्थिक संकट और परिवार पर पड़ने वाले प्रभाव का उल्लेख किया गया। ज्ञापन देने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने सीएमओ से आमने-सामने वार्ता की, जिसमें उन्होंने अपनी समस्याओं और पीड़ा से अवगत कराया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पूरी गंभीरता से सभी सुरक्षा कर्मियों की समस्याओं को सुना तथा विभागीय स्तर पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अग्रिम आदेशों तक सभी सुरक्षा कर्मियों की नौकरी बहाल करने का आदेश जारी कर दिया।
इतना ही नहीं, सीएमओ ने यह भी निर्देशित किया कि जिन सुरक्षा कर्मियों का मानदेय रोक दिया गया था, उसका पूर्ण भुगतान तत्काल किया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े।

सीएमओ ने आश्वस्त किया कि जब तक विभाग की ओर से कोई नया निर्देश जारी नहीं हो जाता, तब तक सभी सुरक्षा कर्मी अपने पदों पर पूर्व की तरह कार्यरत रहेंगे। इस निर्णय से सुरक्षा कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने न्यायपूर्ण व मानवीय निर्णय के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।

सुरक्षा कर्मियों ने कहा कि विभागीय मनमानी के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी और वे भविष्य में भी अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर खड़े रहेंगे।

Also Read- पुतिन का भारत दौरा: मोदी-पुतिन की दोस्ती ने रचा नया इतिहास, संबंधों को मिली नई उड़ान।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।