Sitapur : लहरपुर में आरोग्य मेलों का आयोजन, 341 मरीजों की जांच कर दवाएं बांटीं
मेलों में डॉक्टरों ने कुल 341 मरीजों की जांच की और उन्हें मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराईं। डॉ. त्रिपाठी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढखेरा का दौरा किया। वहां सफाई व्यवस्था ठीक र
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर। लहरपुर क्षेत्र के पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया गया। डिप्टी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश त्रिपाठी ने इनकी जांच की और जरूरी निर्देश दिए।
मेलों में डॉक्टरों ने कुल 341 मरीजों की जांच की और उन्हें मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराईं। डॉ. त्रिपाठी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढखेरा का दौरा किया। वहां सफाई व्यवस्था ठीक रखने, ओपीडी और लैब जांच बढ़ाने, बच्चों का समय पर टीकाकरण करने, सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच करने और उन्हें आरसीएच पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए।
अन्य केंद्रों पर भी मेला लगा। अकबरपुर में डॉ. अख्तर हुसैन ने 72 मरीजों को देखा। अकैचनपुर फरीदपुर में डॉ. प्रज्ञा शरण आनंद ने 67 मरीजों का इलाज किया। बिलरिया में डॉ. आदित्य प्रताप सिंह ने 63 मरीजों की जांच की। ढखेरा में डॉ. तलत जहां ने 61 मरीजों को दवाएं दीं। खैरुल्लापुर में डॉक्टर न होने पर फार्मासिस्ट अशोक ने 78 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं बांटीं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. अरविंद बाजपेयी ने बताया कि सभी केंद्रों पर 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने और मरीजों व परिजनों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। बदलते मौसम में बुखार, खांसी और जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। डॉ. त्रिपाठी ने ढखेरा केंद्र में और डॉ. आदित्य सिंह ने बिलरिया केंद्र में मौजूद रहे।
Also Click : Hardoi : मुख्य विकास अधिकारी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में बन रहे 50 बेड ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण किया
What's Your Reaction?









