Sitapur : लहरपुर में योर ड्रीम लाइब्रेरी का उद्घाटन, कोतवाली प्रभारी ने छात्रों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया
जयसवाल मार्केट, मजा शाह चौराहा पर योर ड्रीम डिजिटल लाइब्रेरी और पुस्तकालय का उद्घाटन कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में शांत व ए
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर। जयसवाल मार्केट, मजा शाह चौराहा पर योर ड्रीम डिजिटल लाइब्रेरी और पुस्तकालय का उद्घाटन कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में शांत व एकांत जगह पर पुस्तकों का अध्ययन जरूरी है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने अनुशासन और नियमित पढ़ाई पर जोर दिया। सफलता निश्चित मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद हसीन अंसारी ने किया। हाजी जुनैद अहमद, हाशिम अंसारी, मास्टर आसिफ और जफर सलीम ने भी विचार रखे।
लाइब्रेरी फाउंडर समिति के अतीक अहमद, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद सोहराब और मोहम्मद आमिर द्वितीय ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह (अध्यक्ष, सिंह संगठन), पूर्व सभासद इस्लामुद्दीन, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद अयूब, मास्टर वकील, डॉक्टर जीशान, वकील किंग, मोहम्मद जकी बसर, मोहम्मद आसिफ सहित कई अध्यापक, छात्र और छात्राएं मौजूद रहीं।
Also Click : Hardoi : मुख्य विकास अधिकारी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में बन रहे 50 बेड ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण किया
What's Your Reaction?











