Hardoi : विहिप–बजरंग दल की भव्य मोटरसाइकिल शौर्य यात्रा निकली, नगर में गूँजे जय श्रीराम के जयघोष
रविवार दिन गीता जयंती के अवसर पर विहिप व बजरंग दल द्वारा आयोजित भव्य मोटरसाइकिल शौर्य यात्रा ने नगर में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना दिया। शौर्य यात्रा का शुभारंभ रू
Report : मुकेश सिंह
माधोगंज/हरदोई : रविवार दिन गीता जयंती के अवसर पर विहिप व बजरंग दल द्वारा आयोजित भव्य मोटरसाइकिल शौर्य यात्रा ने नगर में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना दिया।
शौर्य यात्रा का शुभारंभ रूदामऊ स्थित माँ जक्खदेवी मंदिर से हुआ, जहाँ मुख्य अतिथि प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को सनातन धर्म की रक्षा का संदेश देते हुए प्रोत्साहित किया।यात्रा के दौरान नगर के मुख्य मार्ग जय श्रीराम और जय बजरंगबली के गगनभेदी नारों से गुंजायमान रहे।
जगह-जगह पुष्पवर्षा कर युवाओं का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने पगड़ी और मालाएं पहनाकर अतिथियों एवं अग्रणी पदाधिकारियों का सम्मान किया।
गीता जयंती पर निकली यह शौर्य यात्रा नगर में धार्मिक उत्साह व एकता का प्रतीक बनकर उभरी।
यह यात्रा माधोगंज से मल्लावां तक भक्तिमय वातावरण में निकली। जिसका जगह जगह स्वागत सत्कार हुआ। यात्रा में प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप, अविनाश प्रांत सह मंत्री,ज़िला अध्यक्ष रामगोपाल सिंह, जिला संयोजिका डॉ विभा सिंह, विद्या रतन विभाग मंत्री, अजय ज़िला मंत्री विनीत , ब्रजेंद्र सिंह , ब्रजेश पांडेय, सुखदेव ,अजय द्विवेदी व अर्पणा सिंह, संदीप सिंह, आज़ाद सहित संगठन के कई पदाधिकारियों व विशिष्ट लोगों की उपस्थिति के साथ आमजन की मौजूदगी रही। यात्रा का समापन मल्लावां के प्राचीन देव स्थल बाबा सुनासीर नाथ मंदिर पर हुआ।
Also Click : Hardoi : मुख्य विकास अधिकारी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में बन रहे 50 बेड ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण किया
What's Your Reaction?











