Hardoi : हरदोई में मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली देहात थाने ने गाली-गलौज और मारपीट के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। प्रमोद सिंह निवासी न्यू आशानगर ने शिकायत की थी कि घनश्याम, रा

By INA News Desk
Dec 7, 2025 - 22:22
34 Views
Hardoi : हरदोई में मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार
Hardoi : हरदोई में मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

हरदोई। कोतवाली देहात थाने ने गाली-गलौज और मारपीट के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। प्रमोद सिंह निवासी न्यू आशानगर ने शिकायत की थी कि घनश्याम, राधेश्याम और सीता ने उनकी पत्नी व पुत्र के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। पीड़िता पत्नी और पुत्र को चोटें आईं। इस पर मुकदमा संख्या 543/25 धारा 109(1)/3(5)/115(2)/352/351(3) बीएनएस दर्ज हुआ।

पुलिस ने अभियुक्त घनश्याम पुत्र सुमेर, राधेश्याम पुत्र सुमेर और सीता पत्नी राधेश्याम, सभी न्यू आशानगर निवासी को पकड़ा। वैधानिक कार्रवाई चल रही है। गिरफ्तारी में महिला उप निरीक्षक डोली शर्मा, कांस्टेबल अखिलेश यादव, मनोज कुमार और महिला कांस्टेबल नंदनी शामिल रहीं।

Also Click : Hardoi : मुख्य विकास अधिकारी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में बन रहे 50 बेड ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement