Hardoi : हरदोई शहर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया

पुलिस के अनुसार आरोपी आर्थिक लाभ के लिए गिरोह बनाकर घरों में ताले तोड़कर चोरी जैसे अपराध करता था। इस पर मुकदमा संख्या 840/25 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद

By INA News Desk
Dec 7, 2025 - 22:25
36 Views
Hardoi : हरदोई शहर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया
Hardoi : हरदोई शहर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया
Advertisement
Advertisement

हरदोई। शहर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक आरोपी को पकड़ा। आरोपी का नाम अंकित वाल्मीकि पुत्र श्यामलाल निवासी चीलपुरवा है। पुलिस के अनुसार आरोपी आर्थिक लाभ के लिए गिरोह बनाकर घरों में ताले तोड़कर चोरी जैसे अपराध करता था। इस पर मुकदमा संख्या 840/25 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 दर्ज किया गया। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

अंकित वाल्मीकि का आपराधिक इतिहास लंबा है। उस पर छह मुकदमे दर्ज हैं-

  1. मुकदमा संख्या 129/25 धारा 305(ए)/317(2)/317(4) बीएनएस कोतवाली शहर।
  2. मुकदमा संख्या 07/20 धारा 380/457 भारतीय दंड संहिता कोतवाली शहर।
  3. मुकदमा संख्या 187/20 धारा 120(बी)/34/380/457/411 भारतीय दंड संहिता कोतवाली शहर।
  4. मुकदमा संख्या 283/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट कोतवाली शहर।
  5. मुकदमा संख्या 856/20 धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट कोतवाली शहर।
  6. मुकदमा संख्या 57/20 धारा 380/457/411 भारतीय दंड संहिता कोतवाली देहात।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में मुख्य आरक्षक संजय कुमार त्यागी, उप निरीक्षक विश्वास शर्मा, मुख्य आरक्षक संजय मिश्रा, आरक्षक सुरजीत और आरक्षक सुधीर गांगवार शामिल रहे।

Also Click : Hardoi : मुख्य विकास अधिकारी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में बन रहे 50 बेड ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement