Sitapur: प्रदेश स्तरीय दिव्यांग अधिकार महासम्मेलन हुआ आयोजित।

खैराबाद सीतापुर बुधवार को आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग अधिकार महासम्मेलन आयोजित किया गया। महासम्मेलन में

By INA News Desk
Dec 10, 2025 - 20:28
39 Views
Sitapur: प्रदेश स्तरीय दिव्यांग अधिकार महासम्मेलन हुआ आयोजित।
प्रदेश स्तरीय दिव्यांग अधिकार महासम्मेलन हुआ आयोजित।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

खैराबाद सीतापुर बुधवार को आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग अधिकार महासम्मेलन आयोजित किया गया। महासम्मेलन में शहरी ग्रामीण अंचल दिव्यांग, वृद्धा, निराश्रित महिला और समाजसेवी महिला व पुरुषों ने भागीदारी की। महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संगठन द्वारा दिव्यांग निराश्रित ,वृद्धा जनों का अधिकार के साथ साथ उनकी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए समय समय पर शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षण करना। शिक्षा, स्वास्थ्य ,रोजगार,सुरक्षा,आत्मनिर्भरता का मुख्य उद्देश्य सम्मेलन में रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। 

महासम्मेलन के मुख्य अतिथि, राजकुमार दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी रहे। इस अवसर पर दिव्यांगों ने वंदना ,स्वागत गीत, भजन बबलू, प्रेरणादायक गीत किरन गौतम ,कवि कमलेश मौर्य मृदु,सगीर भारती आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित करके दिव्यांग जनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का निरंतर कार्य करने का प्रयास कर रहे है। महासम्मेलन में विशिष्ट अतिथि, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, वरिष्ठ समाजसेवी सागर गुप्ता, परियोजना अधिकारी अनिल कुमार चौधरी, जिला प्रोबेशन विभाग से साक्षी शुक्ला,बार एसोसिएशन अध्यक्ष विजय कुमार अवस्थी, वरिष्ठ समाजसेवी सागर गुप्ता, गौरक्षक अनूप खेतान , मनीष लाट, अमर उजाला ब्यूरो चीफ सुधांशु सक्सेना, अमृत विचार ब्यूरो चीफ जीशान कदीर,  मार्गदर्शक एवं समाजसेवी गोपाल टंडन, डा आरती श्रीवास्तव आदि ने कार्यक्रम में संबोधन किया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में सावन कुमार हिमांशु,, कौशल किशोर, प्रीति, हरिलाल, शैलेंद्र सिंह आदि लोगों ने काफी सहयोग प्रदान किया। दिव्यांगों का उत्थान के लिए कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित । कार्यक्रम में दिव्यांग, वृद्धजन, पत्रकार, किसान, उन्नतशील किसान, व्यापारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महन्त, अधिवक्ता, अनाथ, कुष्ठ रोगी, शिक्षक, गौरक्षक, बागवान, सभासद, सिंगारे को किया गया सम्मानित । और दिव्यांगों को भोजन कराया गया । संरक्षक शुभम गुप्ता ,आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव सिंह, उपाध्यक्ष बृजेश शुक्ला, प्रबंधक/ सचिव बिन्दू मौर्या कोषाध्यक्ष विजय पाल गुड्डू , संदीप सैनी,प्रदीप कुमार मौर्य फाउंडेशन पदाधिकारी व सदस्य गण मौजूद रहे।

Also Read- पुतिन का भारत दौरा: मोदी-पुतिन की दोस्ती ने रचा नया इतिहास, संबंधों को मिली नई उड़ान।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement