Sitapur : सीतापुर में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रवींद्र दीक्षित ने सेवा पुस्तिकाएं भेजने के लिए बीएसए को दिया ज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्थानांतरित शिक्षकों ने जनपद में वर्षों सेवा दी, लेकिन स्थानांतरण के बाद उनकी सेवा पुस्तिकाएं न भेजना उचित नहीं है। इससे उनका उत्पीड़न हो रहा है।
Report : संदीप चौरसिया, INA News Sitapur
सीतापुर जिले में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रवींद्र दीक्षित ने अंतर्जनपदीय स्थानांतरण से अन्य जनपदों में गए शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाएं संबंधित जनपद को भेजने की मांग की है। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। रवींद्र दीक्षित ने कहा कि पटल सहायक को निर्देश दिए गए थे कि सेवा पुस्तिकाएं तुरंत भेजी जाएं। लेकिन कई विकास खंडों से पुस्तिकाएं जिला मुख्यालय पर नहीं पहुंचीं, कुछ पहुंचीं लेकिन महीनों से पड़ी हुई हैं और भेजी नहीं गईं।
उन्होंने बताया कि स्थानांतरित शिक्षकों ने जनपद में वर्षों सेवा दी, लेकिन स्थानांतरण के बाद उनकी सेवा पुस्तिकाएं न भेजना उचित नहीं है। इससे उनका उत्पीड़न हो रहा है। प्रदेश के अन्य जनपदों से भी इसी तरह की शिकायतें आ रही हैं। संघ ने वर्षों से बीएसए से इस मामले में अनुरोध किया है, लेकिन ब्लॉक स्तर के अधिकारियों और पटल सहायकों ने कोई रुचि नहीं ली।
ज्ञापन में मांग की गई है कि जनपद से स्थानांतरित सभी शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाएं उनकी सेवा की अंतिम तिथि तक सत्यापित करके नए जनपद को भेजी जाएं। साथ ही इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा सीतापुर स्थानांतरित शिक्षकों को न्याय दिलाने के लिए बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगा। इसका पूरा जिम्मा संबंधित अधिकारियों और विभाग पर होगा। इसे वैधानिक नोटिस भी माना जाए।
Also Click : Hardoi : हरदोई में 25 हजार इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, गिरोहबंद अपराध के मामले में कार्रवाई
What's Your Reaction?











