Sitapur : सीतापुर में सांसद राकेश राठौर ने गल्ला मंडी के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया, कई कमियां मिलने पर नाराजगी जताई

किसानों ने सांसद को अपनी समस्याएं बताईं। उन्होंने कहा कि कई केंद्रों पर धान की तौल समय पर नहीं हो रही, जिससे उन्हें लंबी लाइन में इंतजार करना पड़ रहा है। साथ ही कुछ

By INA News Desk
Jan 7, 2026 - 21:48
41 Views
Sitapur : सीतापुर में सांसद राकेश राठौर ने गल्ला मंडी के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया, कई कमियां मिलने पर नाराजगी जताई
Sitapur : सीतापुर में सांसद राकेश राठौर ने गल्ला मंडी के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया, कई कमियां मिलने पर नाराजगी जताई

Report : संदीप चौरसिया, INA News Sitapur

सीतापुर में सांसद राकेश राठौर ने गल्ला मंडी पहुंचकर धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई केंद्र बंद मिले और बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। किसानों ने सांसद को अपनी समस्याएं बताईं। उन्होंने कहा कि कई केंद्रों पर धान की तौल समय पर नहीं हो रही, जिससे उन्हें लंबी लाइन में इंतजार करना पड़ रहा है। साथ ही कुछ किसानों ने फर्जी खरीद के आरोप लगाए कि वास्तविक किसानों का धान नहीं लिया जा रहा, बल्कि कागजों पर दिखावा किया जा रहा है।

सांसद ने इन अनियमितताओं पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद डिप्टी आरएमओ को सख्त निर्देश दिए कि व्यवस्था तुरंत सुधारी जाए। कहा कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो जिलाधिकारी से शिकायत की जाएगी। सांसद ने स्पष्ट कहा कि धान क्रय केंद्र किसानों के हित के लिए बनाए गए हैं, लेकिन यहां किसानों को ही परेशानी दी जा रही है। फर्जी खरीद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के बाद उन्होंने डिप्टी आरएमओ से दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने को कहा। सांसद ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Also Click : Hardoi : हरदोई में 25 हजार इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, गिरोहबंद अपराध के मामले में कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow