कारगिल विजय दिवस: अमर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि। 

Hardoi News: कारगिल विजय दिवस 2025 के उपलक्ष्य मे नगर पालिका सभागार हरदोई मे कारगिल विजय दिवस समारोह का आयोजन किया...

Jul 24, 2025 - 18:55
60 Views
कारगिल विजय दिवस: अमर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि। 
कारगिल विजय दिवस: अमर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि। 

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना

Hardoi News: कारगिल विजय दिवस 2025 के उपलक्ष्य मे नगर पालिका सभागार हरदोई मे कारगिल विजय दिवस समारोह का आयोजन किया गया। विजय दिवस समारोह मे मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती पीके वर्मा ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इसी क्रम मे राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल व् अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने वीर नारियों, कारगिल योद्धाओं व् भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित कर, राष्ट्रीय सुरक्षा मे उनके अविस्मरणीय योगदान हेतु आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर अमर शहीदों के परिजन, कर्नल अविजीत मेहता, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ओम प्रकाश मिश्रा, नगर पालिकाध्यक्ष सुख सागर मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी सहित कुमाँऊ रेजीमेंट के वीर सिपाही व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Also Read- बेहंदर में दर्दनाक हादसा: कच्ची दीवार ढहने से किसान की मलबे में दबकर मौत, जांच में जुटी पुलिस।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow