Varanasi Seva Sankalp: काशी से वडनगर तक गूंजेगा ‘सेवा संकल्प’ का संदेश, 250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री रवाना

प्रधानमंत्री एवं वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ‘सेवा संकल्प

By INA News Desk
Sep 17, 2026 - 19:19
5 Views
Varanasi Seva Sankalp: काशी से वडनगर तक गूंजेगा ‘सेवा संकल्प’ का संदेश, 250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री रवाना

वाराणसी। प्रधानमंत्री एवं वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को काशी से प्रधानमंत्री के जन्मस्थान वडनगर तक ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ रवाना हुई। यात्रा में 250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री शामिल हैं।

सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से सेवा संकल्प बाइक यात्रा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वडनगर पहुंचेगी और इस दौरान सेवा गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

  • काशी से वडनगर तक जाएगा पावन नदियों का जल

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत काशी से वडनगर तक कलश यात्रा भी निकाली गई। इसके लिए प्रमुख नदियों और पवित्र संगमों का जल एकत्रित किया गया है। इसमें गंगा, यमुना, आमी, राप्ती, नर्मदा, गोमती, बेतुआ, अलकनंदा, कुआनो, वरुणा और सरयू सहित अन्य पवित्र नदियों एवं संगमों का जल शामिल है। काशी से 10 यात्राएं अलग-अलग मार्गों से वडनगर के लिए प्रस्थान किया। यात्रा के दौरान ले जाया जा रहा पवित्र जल वडनगर स्थित भगवान हाटकेश्वर को अर्पित किया जाएगा। वहीं, वडनगर से चलने वाली यात्रा में कई नदियों का जल काशी लाकर बाबा विश्वनाथ को समर्पित किए जाने की योजना है। इस तरह काशी और वडनगर के बीच आस्था और सेवा के भाव को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है

  •  मोदी-योगी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना मेरा सौभाग्य

’झारखंड से सेवा संकल्प बाइक यात्रा में शामिल सेवा यात्री प्रदीप मुखर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर मिलना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहाकि राष्ट्र के लिए इस कार्य को करने का मेरा उत्साह किसी मशीन से नहीं नापा जा सकता। मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस कार्य के लिए चुना गया है। झारखंड से हम 17 लोगों का दल है, जो वाराणसी से वडनगर तक जाएगा।
कानपुर के सेवा यात्री रजत मिश्रा ने कहा कि सेवा यात्रा की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपनी इच्छा से इसके लिए आवेदन किया था। उन्होंने कहाकि मेरे लिए मोदी-योगी जी द्वारा नए भारत के निर्माण और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना सौभाग्य की बात है। काशी से वडनगर तक निकल रही यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का हिस्सा है। अभियान के तहत देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Also Read- Nasha Mukt Bharat: गोवा में अमित शाह का बड़ा ऐलान: 2029 तक मिशन मोड में नशे के खिलाफ लड़ाई, ड्रग्स नेटवर्क की जड़ तक पहुंचेगी सरकार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow