Kaushambi : कौशांबी में भीषण सड़क हादसा- ट्रेलर से टकराई पिकअप, तीन बच्चों समेत आठ की मौत
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही सैनी थाना और हाईवे पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा। गंभीर रूप से घा
कौशांबी जिले में नेशनल हाईवे-2 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तीन बच्चों समेत आठ लोगों की जान जाने की सूचना है। फतेहपुर के करौली गांव के लगभग 18 लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर मुंडन संस्कार के लिए प्रयागराज गए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जब सभी लोग वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी सैनी थाना क्षेत्र के अटसराएं के पास चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और पिकअप किनारे खड़े एक ट्रेलर के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही सैनी थाना और हाईवे पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है। पुलिस ने अब तक छह लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि की है, हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतकों की संख्या आठ है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बताया कि प्रयागराज भेजे गए घायलों में तीन की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Also Click : Hathras : हाथरस महिला थाने की पहल से टूटा परिवार फिर जुड़ा, रितु तोमर की काउंसलिंग से पारिवारिक विवाद सुलझा
What's Your Reaction?









