Hardoi News: अपहृत किशोरी बरामद, एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति द्वारा थाने पर प्रार्थनापत्र के माध्यम से सूचित किया गया कि जोगेंद्र पुत्र नन्हेंलाल निवासी ग्राम म्योरा...

By INA News Desk
Mar 22, 2025 - 16:17
110 Views
Hardoi News: अपहृत किशोरी बरामद, एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

माधौगंज /हरदोई। युवक द्वारा एक यूपी के अपहरण की सूचना पुलिस को युवती के पिता द्वारा देने पर पुलिस द्वारा घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति द्वारा थाने पर प्रार्थनापत्र के माध्यम से सूचित किया गया कि जोगेंद्र पुत्र नन्हेंलाल निवासी ग्राम म्योरा जनपद बिलग्राम द्वारा उसकी पुत्री का अपहरण कर कहीं ले जाया गया है। 

Also Read- Hardoi News: पोक्सो एवं SCST एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग के परिवार वालों ने जताई खुशी।

पुलिस को घटना के संबंध में सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अविनाश कुमार एवं हेड कांस्टेबल राजेश कुमार द्वारा आरोपी की तलाश शुरू की गई। कुछ ही समय बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उप निरीक्षक अविनाश कुमार ने बताया कि अपराधियों के प्रति कप्तान नीरज जादौन की जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत क्षेत्र में गड़बड़ी फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उप निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow