Pilibhit News: संदिग्ध अवस्था में तेंदुए का नहर में उतराता मिला शव, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम और पुलिस। 

बंजरिया गांव के गोधन देव स्थल के पास एवं माला रेंज के अंतर्गत  नहर में एक तेंदुए का शव संदिग्धावस्था में देखा गया। तेंदुए के...

Mar 29, 2025 - 12:51
82 Views
Pilibhit News: संदिग्ध अवस्था में तेंदुए का नहर में उतराता मिला शव, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम और पुलिस। 

रिपोर्ट- कुँवर निर्भय सिंह 

पीलीभीत। जनपद के थाना गजरौला क्षेत्र के बंजरिया गांव गोधन देव के पास से गुजरने वाली नहर में एक तेंदुए का शव देखे जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई वहीं वन विभाग के हाथ पांव फूल गए सूचना मिलने पर सामाजिक वानिकी  और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। सामाजिक वानिकी की टीम ने तेंदुए के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला मुख्यालय पर भिजवाया।

शुक्रवार की सुबह गजरौला थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के गोधन देव स्थल के पास एवं माला रेंज के अंतर्गत  नहर में एक तेंदुए का शव संदिग्धावस्था में देखा गया। तेंदुए के शव देखे जाने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। तेंदुए के शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी।

Also Read- Pilibhit News: पीलीभीत टाइगर रिज़र्व में एक्वाटिक स्कूल का समापन, संरक्षण ज्ञान, कौशल और उपलब्धियों के साथ 8वां संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना सामाजिक वानिकी एवं पुलिस को दी जिस पर सामाजिक वानिकी वन प्रभाग डिप्टी रेंजर शेर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सामाजिक वानिकी की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामाजिक वानिकी के मुख्यालय को भेज दिया गया। तेंदुए की मौत कैसे हुई इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow