Lucknow : यूपी के 29 प्रतिभागी महाराष्ट्र में होने वाली एक्सपोज़र विज़िट के लिए चयनित, यू.पी. की पंचायतों में नवाचार आधारित विकास की नई राह खुलेगी

एक्सपोज़र विज़िट का उद्देश्य केवल भ्रमण नहीं, बल्कि यह समझ विकसित करना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद सही योजना, नवाचार और दूरदृष्टि से पंचायतें कैसे उत्कृष्ट मॉ

By INA News Desk
Dec 5, 2025 - 23:14
54 Views
Lucknow : यूपी के 29 प्रतिभागी महाराष्ट्र में होने वाली एक्सपोज़र विज़िट के लिए चयनित, यू.पी. की पंचायतों में नवाचार आधारित विकास की नई राह खुलेगी
Lucknow : यूपी के 29 प्रतिभागी महाराष्ट्र में होने वाली एक्सपोज़र विज़िट के लिए चयनित, यू.पी. की पंचायतों में नवाचार आधारित विकास की नई राह खुलेगी
Advertisement
Advertisement

  • एक्सपोज़र विज़िट से ग्राम पंचायतों में तेजी से आएगा परिवर्तन
  • सीख, अनुभव और मॉडल पंचायतें - यू.पी. में शुरू हो रहा विकास का नया अध्याय-ओम प्रकाश राजभर
  • गाँवों में विकास की अपार संभावनाएँ हैं, यह यात्रा पंचायतों को नई दिशा देगी- पंचायती राज मंत्री

लखनऊ : पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा पंचायतों को अधिक सक्षम, आत्मनिर्भर और नवाचारी बनाने के उद्देश्य से महाराष्ट्र राज्य में 07 से 11 दिसम्बर 2025 तक आयोजित पाँच दिवसीय एक्सपोज़र विज़िट हेतु प्रदेश के 23 जनपदों से कुल 29 प्रतिभागियों को चयनित किया गया है। यह दौरा ग्राम पंचायतों में हो रहे उत्कृष्ट व सफल नवाचारों को प्रत्यक्ष देखने, समझने और उन्हें अपने क्षेत्रों में लागू करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

इस कार्यक्रम का समन्वय यशदा, पुणे द्वारा किया जाएगा, जो देशभर में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण संस्थान के रूप में विख्यात है। प्रतिभागियों को महाराष्ट्र की उन पंचायतों में ले जाया जाएगा, जहाँ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, ओएसआर जनरेशन, सामाजिक उद्यमिता, बायोगैस-आधारित ऊर्जा मॉडल तथा सामुदायिक सहभागिता जैसी नवाचारी कार्यप्रणालियों ने स्थानीय विकास को एक नई दिशा दी है।

एक्सपोज़र विज़िट का उद्देश्य केवल भ्रमण नहीं, बल्कि यह समझ विकसित करना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद सही योजना, नवाचार और दूरदृष्टि से पंचायतें कैसे उत्कृष्ट मॉडल बन सकती हैं। वहाँ से लौटने के बाद सभी 29 प्रतिभागी अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में नई अवधारणाएँ, तकनीकें और सफल अनुभवों को अपनाकर विकास कार्यों में और तेजी लाएँगे।

पंचायती राज विभाग का यह प्रयास प्रदेश में एक ऐसी प्रेरक श्रृंखला स्थापित कर रहा है, जिसके माध्यम से एक पंचायत की सफलता दूसरी पंचायत के लिए मार्गदर्शक बनेगी और अंततः “सशक्त पंचायतें ही सशक्त प्रदेश की नींव रखती हैं।”

पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पंचायतों में विकास की अपार संभावनाएँ हैं। महाराष्ट्र में आयोजित यह एक्सपोज़र विज़िट हमारे प्रतिभागियों को उन सफल मॉडलों से रूबरू कराएगी, जिन्होंने अपने बल पर गाँवों को नई दिशा दी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह अनुभव हमारे युवाओं, प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की सोच को व्यापक बनाएगा और प्रदेश की पंचायतें नवाचार आधारित विकास की ओर और तेज़ी से अग्रसर होंगी।

अमित कुमार सिंह (निदेशक, पंचायती राज विभाग) ने कहा कि यह एक्सपोज़र विज़िट हमारे चुने हुए 29 प्रतिभागियों के लिए सीख, अनुभव और नेतृत्व विकास का अनोखा अवसर है। इस यात्रा से प्राप्त ज्ञान और प्रेरणा को यह प्रतिभागी अपने-अपने ग्राम पंचायतों में लागू करेंगे और वहीं से एक नई विकास यात्रा आगे बढ़ेगी।

Also Click : Hardoi : किसान नेता रफीक लम्बू ने गंधर्व मैनपावर सिक्योरिटी सर्विस का किया उद्घाटन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement