Lucknow : केंद्रीय कृषि मंत्री की वर्चुअल बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री, खरीफ 2025-26 के लिए मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) का किया गया निर्धारण

ठक में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की मांग के अनुरूप केंद्रीय मंत्री द्वारा मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के अन्तर्गत खरीफ 2025-26 में फसल उर्द का 2.39 लाख

Sep 24, 2025 - 09:15
40 Views
Lucknow : केंद्रीय कृषि मंत्री की वर्चुअल बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री, खरीफ 2025-26 के लिए मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) का किया गया निर्धारण
केंद्रीय कृषि मंत्री की वर्चुअल बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री

लखनऊ : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, द्वारा मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंन्सिंग के माध्यम से मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के अन्तर्गत खरीफ 2025-26 में दलहन एवं तिलहन की खरीद के संबंध में बैठक की गई। उक्त बैठक में कृषि भवन के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल से कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, प्रमुख सचिव रविन्द्र, कृषि निदेशक डॉ. पंकज कुमार त्रिपाठी, निदेशक कृषि सांख्यिकी सुमिता सिंह द्वारा वर्चुअल प्रतिभाग किया गया।इस बैठक में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की मांग के अनुरूप केंद्रीय मंत्री द्वारा मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के अन्तर्गत खरीफ 2025-26 में फसल उर्द का 2.39 लाख मी० टन, मूंग का 0.04 लाख मी० टन, तिल का 0.31 लाख मी० टन, मूंगफली का 1.12 लाख मी० टन एवं तूर (अरहर) का 3.94 लाख मी० टन क्रय किए जाने हेतु अनुमति प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की गई।

Also Read : Kanpur : कक्षा 9 से 12 में छात्राओं को प्रतिदिन निःशुल्क मिड डे मील उपलब्ध कराने वाला पहला विद्यालय बना कानपुर का जीजीआईसी चुन्नीगंज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow