Lucknow : उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अध्यक्ष का आगरा, बुलंदशहर और अलीगढ़ भ्रमण कार्यक्रम आज

कार्यक्रम के अनुसार डॉ. चौहान 24 सितंबर को सुबह 8 बजे आगरा से प्रस्थान कर 11:30 बजे बुलंदशहर पहुंचेंगी। वहां स्थानीय गेस्ट हाउस सभागार में महिला कल्याण, बाल वि

Sep 24, 2025 - 09:18
 0  34
Lucknow : उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अध्यक्ष का आगरा, बुलंदशहर और अलीगढ़ भ्रमण कार्यक्रम आज
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अध्यक्ष का आगरा, बुलंदशहर और अलीगढ़ भ्रमण कार्यक्रम आज

लखनऊ : उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान 24 और 25 सितंबर 2025 को आगरा से बुलंदशहर तथा अलीगढ़ के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगी। इस दौरान वे महिला कल्याण, समाज कल्याण और विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगी। साथ ही महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की जनसुनवाई भी करेंगी।

कार्यक्रम के अनुसार डॉ. चौहान 24 सितंबर को सुबह 8 बजे आगरा से प्रस्थान कर 11:30 बजे बुलंदशहर पहुंचेंगी। वहां स्थानीय गेस्ट हाउस सभागार में महिला कल्याण, बाल विकास और पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, मातृ-शिशु कल्याण तथा अन्य विभागों की योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगी। इसी समय पुलिस प्रशासन के साथ महिला उत्पीड़न से जुड़े 25 लंबित मामलों की सुनवाई भी होगी। दोपहर बाद वे नगलाशेखू स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण पंचायत कार्यक्रम में शामिल होंगी।

25 सितंबर को सुबह वे बुलंदशहर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। सुबह 10 बजे आंगनबाड़ी केंद्र केलावन में पोषण पंचायत कार्यक्रम में शामिल होंगी। उसके बाद निकट बिहारी फार्म हाउस, पहासू रोड, अहमदगढ़ में संस्कार परंपरा गायत्री महायज्ञ तथा विभिन्न संस्कार कार्यक्रमों में भाग लेंगी। शाम को खखूड़ा में आयोजित स्वागत समारोह में भी शामिल होंगी।

इस दो दिवसीय भ्रमण के जरिए डॉ. बबीता सिंह चौहान महिलाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लेंगी। साथ ही जिला स्तर पर महिलाओं की समस्याओं के तेज समाधान के लिए जरूरी निर्देश देंगी।

Also Read : Kanpur : कक्षा 9 से 12 में छात्राओं को प्रतिदिन निःशुल्क मिड डे मील उपलब्ध कराने वाला पहला विद्यालय बना कानपुर का जीजीआईसी चुन्नीगंज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow