Lucknow : पराग घी और मक्खन सस्ते- जीएसटी कटौती से उपभोक्ताओं को राहत

मंत्री ने कार्यालय में प्रेस को बताया कि पहले 100 ग्राम पराग मक्खन की कीमत 58 रुपये प्रति पैक थी, जो अब 54 रुपये प्रति पैक हो गई है। 500 ग्राम मक्खन पहले 285 रुप

Sep 24, 2025 - 09:20
 0  22
Lucknow : पराग घी और मक्खन सस्ते- जीएसटी कटौती से उपभोक्ताओं को राहत
पराग घी और मक्खन सस्ते- जीएसटी कटौती से उपभोक्ताओं को राहत

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी दरों में कटौती की गई है। यह विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में 22 सितंबर 2025 से प्रदेश में पराग घी और पराग मक्खन की जीएसटी दरों में कमी की गई है। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

मंत्री ने कार्यालय में प्रेस को बताया कि पहले 100 ग्राम पराग मक्खन की कीमत 58 रुपये प्रति पैक थी, जो अब 54 रुपये प्रति पैक हो गई है। 500 ग्राम मक्खन पहले 285 रुपये प्रति पैक था, जो अब 265 रुपये प्रति पैक मिलेगा। इसी तरह, पराग घी सीका पैक पहले 1 लीटर 610 रुपये का था, जो अब 585 रुपये प्रति लीटर हो गया है। आधा लीटर पीपी घी पहले 310 रुपये का था, जो अब 292 रुपये का मिलेगा।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि जीएसटी सुधार का लाभ दुग्ध उत्पादकों और उपभोक्ताओं को मिलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि 2047 तक प्रदेश को दुग्ध उत्पादन, प्रोसेसिंग, मूल्य संवर्धन और प्रबंधन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाया जाए। एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, ग्रामीण रोजगार बढ़ाने, पोषण और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा बढ़ती आबादी की जरूरतें पूरी करने में दुग्ध विकास विभाग का बड़ा योगदान होगा।

Also Read : Kanpur : कक्षा 9 से 12 में छात्राओं को प्रतिदिन निःशुल्क मिड डे मील उपलब्ध कराने वाला पहला विद्यालय बना कानपुर का जीजीआईसी चुन्नीगंज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow