Lucknow : आनंदा ग्रुप का धमाका- डेयरी विकास के लिए लॉन्च किए तीन नए उत्पाद, किसानों के लिए 'आनंदी' जेनेटिक की सौगात

डॉ. राधे श्याम दीक्षित ने डेयरी विकास के लिए ब्रीड, फीड और मैनेजमेंट को सबसे जरूरी बताया । उन्होंने घोषणा की कि आनंदा ने अब 'आनंदी' नाम से एक नई जेनेटिक लाइन विकसित करने का काम शुरू कर दिया है

Mar 25, 2026 - 23:17
 0  2
Lucknow : आनंदा ग्रुप का धमाका- डेयरी विकास के लिए लॉन्च किए तीन नए उत्पाद, किसानों के लिए 'आनंदी' जेनेटिक की सौगात
Lucknow : आनंदा ग्रुप का धमाका- डेयरी विकास के लिए लॉन्च किए तीन नए उत्पाद, किसानों के लिए 'आनंदी' जेनेटिक की सौगात

लखनऊ के कम्फर्ट होटल विस्टा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में आनंदा ग्रुप ने पशु पोषण और डेयरी क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. राधे श्याम दीक्षित के नेतृत्व में कंपनी ने तीन नए और आधुनिक कैटल फीड उत्पाद (3G, 5G और 8G) बाजार में उतारे हैं। वैज्ञानिक शोध पर आधारित ये उत्पाद न केवल पशुओं की दूध देने की क्षमता बढ़ाएंगे, बल्कि किसानों की कमाई में भी वृद्धि करेंगे। कार्यक्रम में निदेशक राहुल दीक्षित सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और प्रमुख वितरक मौजूद रहे।

डॉ. राधे श्याम दीक्षित ने डेयरी विकास के लिए ब्रीड, फीड और मैनेजमेंट को सबसे जरूरी बताया। उन्होंने घोषणा की कि आनंदा ने अब 'आनंदी' नाम से एक नई जेनेटिक लाइन विकसित करने का काम शुरू कर दिया है, जिसके लिए अत्याधुनिक लैब भी तैयार हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बाजार में जेनेटिक की कीमत लगभग 35,000 रुपये है, जिसे आनंदा ग्रुप मात्र 10,000 रुपये में किसानों को उपलब्ध कराएगा। किसानों की सुविधा के लिए इसे आसान किस्तों और फाइनेंस विकल्पों के साथ घर-घर तक पहुँचाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य पशु पोषण के क्षेत्र में नवाचार के जरिए किसानों के जीवन में समृद्धि लाना है।

राधे श्याम दीक्षित ने कहा कि दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए नस्ल, चारा और प्रबंधन तीनों का बराबर योगदान जरूरी है। आनंदा पहले से चारा पर काम कर रही है और अब नस्ल पर भी काम शुरू कर दिया है। कंपनी एक नई जेनेटिक लाइन विकसित कर रही है जिसका नाम आनंदी होगा।

उन्होंने बताया कि इस नई जेनेटिक के लिए आधुनिक लैब तैयार हो चुकी है और काम शुरू हो गया है। लक्ष्य है कि आनंदी जेनेटिक को हर घर तक पहुंचाया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान इसका फायदा ले सकें। बाजार में ऐसी जेनेटिक की कीमत करीब 35 हजार रुपये है लेकिन आनंदा इसे सिर्फ 10 हजार रुपये में उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। किसानों की सुविधा के लिए आसान फाइनेंस और किस्तों का विकल्प भी दिया जाएगा।

Also Click : Hardoi : शाहाबाद क्षेत्राधिकारी कार्यालय का कायाकल्प, पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow