Lucknow : आयुष मंत्री ने 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर बाइक रैली को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना 

आयुष मंत्री ने जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता बताई तथा सभी से आवाहन किया की आयुर्वेद को अपने जीवन में अपनायें। उन्होंने कहा कि ऑयुर्वेद केवल एक चिकित्सा पद्धति नहीं बल्कि जीव

By INA News Desk
Sep 24, 2025 - 10:28
53 Views
Lucknow : आयुष मंत्री ने 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर बाइक रैली को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना 
आयुष मंत्री ने 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर बाइक रैली को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

लखनऊः प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एम.ओ.एस.) डॉ0 दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ आज 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर हरी झंडी दिखा कर जनता को आयुर्वेद की प्रति जगरूक करने के लिए बाइक रैली को रवाना किया। बाइक रैली 1090 चौराहे से प्रारम्भ होकर जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नं0 06 पर समाप्त हुई। इस रैली में लखनऊ में संचालित राजकीय आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, युनानी तथा प्राईवेट मेडिकल कॉलेज के लगभग 750 छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर आयुष मंत्री ने जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता बताई तथा सभी से आवाहन किया की आयुर्वेद को अपने जीवन में अपनायें। उन्होंने कहा कि ऑयुर्वेद केवल एक चिकित्सा पद्धति नहीं बल्कि जीवन जीने की कला है। उन्होंने आहार-विहार पर विस्तार रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि आहार और विहार मौसम के अनुसार ही सेवन करना चाहिये, जिससे की मौसमी बीमारियों से बचा जा सके। 

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आयुष, रंजन कुमार, महानिदेशक आयुष, चैत्रा बी०, विशेष सचिव आयुष, हरिकेश चौरसिया, मिशन निदेशक आयुष, सुनिशा अनंत, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं युनानी अधिकारी, डॉ0 राजकुमार यादव सहित आयुष विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एवं आयुष महाविद्याालय के छात्र/छात्राएं उपस्थित रहें।

Also Click : Lucknow : लम्पी रोग प्रभावित जिलों में टीकाकरण तेज करें, गौशालाओं में सीसीटीवी लगाएं: पशुधन मंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow