Lucknow : गोसाईंगंज, काकोरी, सैरपुर व माल में एक साथ 10 अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि अतुल मिश्रा, महादेव, रमेश व अन्य द्वारा गोसाईंगंज के ग्राम - रकीबाबाद में एक जगह 02 बीघा व दूस

Aug 12, 2025 - 23:17
 0  32
Lucknow : गोसाईंगंज, काकोरी, सैरपुर व माल में एक साथ 10 अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
प्रतीकात्मक चित्र

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-2, जोन-3, जोन-4 एवं जोन-7 की टीम ने की कार्रवाई

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शहर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को प्रवर्तन टीम ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान गोसाईंगंज, काकोरी, सैरपुर व माल क्षेत्र में 10 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया गया। जिसमें निजी विकासकर्ताओं द्वारा स्थल पर विकसित की गयी सड़क, नाली, बाउन्ड्रीवॉल, साइट ऑफिस आदि को ध्वस्त कर दिया गया।

प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि अतुल मिश्रा, महादेव, रमेश व अन्य द्वारा गोसाईंगंज के ग्राम - रकीबाबाद में एक जगह 02 बीघा व दूसरी जगह 04 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। इसके अलावा अतुल भटनागर द्वारा गोसाईंगंज के पहाड़नगर टिकरिया में इंदिरा नहर के किनारे लगभग 25 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग करते हुए श्रीभूमि इन्क्लेव नाम से अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही इन तीनों अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।

प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी विपिन कुमार शिवहरे ने बताया कि काकोरी के ग्राम - सकरा में मुकेश गुप्ता, शिवम मौर्या, रामू मौर्या व वसीम द्वारा 08 बीघा एवं नसीम व वसीम द्वारा लगभग 06 बीघा जमीन पर अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य कराया जा रहा था। इन दोनों अवैध प्लाटिंग को प्रवर्तन टीम द्वारा पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्त कर दिया गया।

प्रवर्तन जोन-4 की जोनल अधिकारी संगीता राघव ने बताया कि नीरज कुमार, भगवानदीन, सूर्य प्रकाश (प्रधान) व अन्य द्वारा सैरपुर थानाक्षेत्र के ग्राम - कोड़री भौली में एक जगह 03 बीघा व दूसरी जगह 02 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्लाटिंग करायी जा रही थी। इन दोनों अवैध प्लाटिंग को प्रवर्तन टीम द्वारा अभियान चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।

प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि माल के काकराबाद में अंकुल कमलेश द्वारा 15,000 वर्गमीटर, कमलेश द्वारा 8,000 वर्गमीटर व सोनू द्वारा 15,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थीं। इन तीनों अवैध प्लाटिंग को प्रवर्तन टीम द्वारा अभियान चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।

Also Click : Lucknow : लखनऊ के उत्तरी हिस्से का विकास मॉडल बनेगा नैमिष नगर, सीतापुर रोड पर 1084 हेक्टेयर क्षेत्रफल में प्रस्तावित नैमिष नगर योजना को लेकर एलडीए ने शुरू किया काम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow