Lucknow : किसान पथ के पास अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 95 बीघा जमीन कराई गई खाली

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि अजयवीर व अन्य द्वारा बी0बी0डी0 थानाक्षेत्र के जुग्गौर के ग्राम-दुधरा व कुम्हारनपुरवा में किसान पथ के पास लगभग 50 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत

Apr 24, 2026 - 21:54
 0  6
Lucknow : किसान पथ के पास अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 95 बीघा जमीन कराई गई खाली
प्रतीकात्मक चित्र
  • किसान पथ के पास 95 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 03 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त 
  • एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने की कार्रवाई 

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को किसान पथ के पास अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 95 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 03 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने यह कार्रवाई की। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि अजयवीर व अन्य द्वारा बी0बी0डी0 थानाक्षेत्र के जुग्गौर के ग्राम-दुधरा व कुम्हारनपुरवा में किसान पथ के पास लगभग 50 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी।

इसी तरह अवध डेवलपर्स के एस0पी0 सिंह व अन्य द्वारा ग्राम-मेहौरा व सिकन्दरपुर में लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। वहीं, अनमोल स्टेट व अन्य द्वारा ग्राम-नूरपुर बेहटा में लगभग 15 बीघा क्षेत्रफल में प्लाटिंग का कार्य कराया जा रहा था। एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही इन तीनों अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।

Also Click : Sambhal : वोट बंटा तो हार तय! बर्क का बड़ा बयान- AIMIM की एंट्री से सम्भल में सियासी भूचाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow