Lucknow : लखनऊ में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने किया सचिवालय दर्पण स्मारिका-2025 का विमोचन

सचिवालय दर्पण स्मारिका-2025 (एकादश अंक) के मुखपृष्ठ का लोकार्पण प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा किया जा चुका है। सचिवालय दर्पण स्मारिका-2025 (ए

By INA News Desk
Sep 15, 2025 - 22:37
40 Views
Lucknow : लखनऊ में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने किया सचिवालय दर्पण स्मारिका-2025 का विमोचन
लखनऊ में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने किया सचिवालय दर्पण स्मारिका-2025 का विमोचन

लखनऊ : सचिवालय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति (स्कल्पर) के संस्थापक अध्यक्ष एवं सम्पादक सचिवालय दर्पण अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सचिवालय परिवार की साहित्यिकी एवं साहित्यिक एवं सांस्कृतिक पत्रिका सचिवालय दर्पण स्मारिका-2025 (एकादश अंक) का विमोचन सूबे के पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के कर-कमलो से स्कल्पर के संस्थापक अध्यक्ष एवं संपादक सचिवालय दर्पण अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, स्कल्पर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबरीश कुमार सिंह संयुक्त सचिव नमामि गंगे, उपाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह उपसचिव बेसिक शिक्षा, महासचिव उमेश चंद्र वर्उपसचिव सचिवालय प्रशासन, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र प्रताप सिंह उपसचिव गृह विभाग, मंत्री के निजी सचिव राम गोपाल की गरिमामयी उपस्थिति मे मंत्री के सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में आज किया गया है। इस अवसर पर रामेंद्र मौर्य, रणधीर कुमार, इंद्रेश कुमार,ओम प्रकाश, इंद्रजीत जायसवाल प्रदीप कुमार, शेर बहादुर, अशोक कुमार, राजकुमार, बबलू, वीरेंद्र कुमार, राजेंद्र मिश्र सहित सचिवालयकर्मी मौजूद रहे।

सचिवालय दर्पण स्मारिका-2025 (एकादश अंक) के मुखपृष्ठ का लोकार्पण प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा किया जा चुका है। सचिवालय दर्पण स्मारिका-2025 (एकादश अंक) के विमोचन पर विनीत प्रकार विशेष सचिव नियुक्ति, अजीज अहमद विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा, दिनेश कुमार सिंह अनुसचिव पंचायती राज, देवेंद्र कुमार सक्सेना, विद्यासागर पाल, उप सम्पादक वीरेन्द्र सिह कुसुमाकर, संगठन मंत्री श्रीमती रेणु सिंह समीक्षा अधिकारी स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, दीपक चौधरी, समीक्षा अधिकारी मुख्य मंत्री कार्यालय, विजय शुक्ला, मानस मुकुल त्रिपाठी, अमरनाथ, अतुल उर्फ रमेश नागेश्वर सहित सचिवालय कर्मियो ने मंत्री पंचायतीराज ओमप्रकाश राजभर का आभार जताया है एवं सचिवालय स्कल्पर एवं सचिवालय दर्पण परिवार को बधाई दी है।

Also Click : Hardoi : हरपालपुर के जीनियस पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी, बच्चों ने आधुनिक तकनीक पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement