Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे से एक दिन पहले वाराणसी पहुंचे

मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शनिवार को होने वाले वाराणसी दौरे से ठीक एक दिन पहले हुआ। सीएम योगी शनिवार को प्रधानमंत्री की वाराणसी एय

By INA News Desk
Aug 2, 2025 - 00:21
81 Views
Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे से एक दिन पहले वाराणसी पहुंचे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन
Advertisement
Advertisement

सार-

  • सावन में तीसरी बार बाबा विश्वनाथ के दरबार में मुख्यमंत्री ने टेका मत्था
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की कामना की
  • मुख्यमंत्री यहां प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे
  • प्रधानमंत्री शनिवार सुबह सेवापुरी ब्लॉक के बनौली गांव में करेंगे विशाल जनसभा
  • प्रधानमंत्री करीब 2200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री की करेंगे अगवानी

वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार देर शाम काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। यह उनकी सावन मास में बाबा विश्वनाथ के दरबार में तीसरी बार हाजिरी रही। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की।मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शनिवार को होने वाले वाराणसी दौरे से ठीक एक दिन पहले हुआ। सीएम योगी शनिवार को प्रधानमंत्री की वाराणसी एयरपोर्ट पर अगवानी करेंगे। इसके पहले वह उनके कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार सुबह वाराणसी के सेवापुरी ब्लॉक के बनौली गांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह करीब 2200 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वाराणसी पहुंच चुके हैं।

Also Click : Lucknow : सी.एम. युवा कॉनक्लेव एवं एक्सपो-2025 का सफल समापन, 30,000 से अधिक युवाओं ने किया सहभाग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement