Lucknow : मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा की

उन्होंने कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए शुरू किया गया है। जनभागीदारी बढ़ाने के लिए सोश

By INA News Desk
Aug 8, 2025 - 23:52
85 Views
Lucknow : मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा की
मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा की
Advertisement
Advertisement

सार-

  • जन भागीदारी से हर घर तिरंगा अभियान को बनाए सफल, विभिन्न प्रचार माध्यमों से अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं
  • पद्म आवार्ड के लिए आगामी 31 अगस्त से पूर्व प्रत्येक जनपद से 6-6 प्रतिभाशाली व्यक्तियों के नाम शासन को कराएं उपलब्ध- एस.पी. गोयल मुख्य सचिव

लखनऊ : प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर "हर घर तिरंगा" अभियान की तैयारियों की समीक्षा की और जनभागीदारी बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने बताया कि अभियान के तहत प्रदेश में 4.60 करोड़ झंडे फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने जनभागीदारी को अभियान की सफलता का आधार बताते हुए सभी वर्गों को जोड़ने पर बल दिया। देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए तिरंगा महोत्सव, तिरंगा रैली, म्यूजिकल कॉन्सर्ट जैसे विविध आयोजन कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए शुरू किया गया है। जनभागीदारी बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया, रेडियो, टीवी, और स्थानीय प्रचार माध्यमों के जरिए लोगों को वॉलंटियर बनने और "हर घर तिरंगा" सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जाए।उन्होंने जिलाधिकारियों को जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों, स्वयं सहायता समूहों, स्वयंसेवी संस्थाओं, ग्राम पंचायतों, युवा संगठनों, स्थानीय क्लबों और छात्र-छात्राओं की व्यापक व सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत अभियान अवधि में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।  

उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों व शिक्षण संस्थानों में खादी से निर्मित राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए और झंडों की आपूर्ति खादी एवं ग्रामोद्योग के माध्यम से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों को एनजीओ, लघु उद्योगों, निजी सिलाई केंद्रों और अन्य उत्पादन इकाइयों के साथ समन्वय कर झंडों का उत्पादन बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार को पद्म आवार्ड के लिए नाम भेजा जाना है, जिसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त , 2025 है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व प्रत्येक जनपद से खेल, शिक्षा या अन्य क्षेत्रों से संबंधित 6-6 प्रतिभाशाली व्यक्तियों के नाम शासन को उपलब्ध कराएं। बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग अजय चौहान, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Also Click : Lucknow : मुख्य सचिव ने 2024 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के संस्थागत प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में किया प्रतिभाग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement