Lucknow : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कौशांबी में तीर्थ यात्रियों के विश्रामालय का निरीक्षण किया
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को बाउंड्री वॉल बनाने का प्रस्ताव तैयार करने और खाली भूमि का सही उपयोग करने के निर्देश दि
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कौशांबी जिले के नगर पंचायत दारानगर में पूर्वांचल विकास निधि के तहत बने तीर्थ यात्रियों के लिए विश्रामालय का जायजा लिया। यह विश्रामालय 49.98 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। इसके अलावा 6.27 लाख रुपये की लागत से विश्रामालय तक इंटरलॉकिंग कार्य और 22.32 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय, स्नानागार जैसी जन सुविधाएं भी बनाई गई हैं।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को बाउंड्री वॉल बनाने का प्रस्ताव तैयार करने और खाली भूमि का सही उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन देवीगंज बाईपास का भी निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता लोनिवि हरवंश सिंह ने बताया कि यह कार्य मार्च 2026 तक पूरा हो जाएगा।
उप मुख्यमंत्री ने ग्राम ओरेनी में लेहदरी मार्ग पर, ग्राम कनवार में सिराथू से फतेहपुर मार्ग पर और ग्राम सैनी में लेहदरी मार्ग पर जनपद सीमा में बने नवनिर्मित यात्री शेडों का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान धर्मराज मौर्य सहित अन्य गणमान्य लोग, अधिशासी अभियंता लोनिवि हरवंश सिंह और अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मौजूद रहे।
Also Click : Lucknow : योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश फार्मा निवेश का बन रहा राष्ट्रीय हब
What's Your Reaction?











