Lucknow : नई बाजार (मऊ) एवं लाटघाट (आजमगढ़)विद्युत बिल राहत शिविरों का ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण

अपने संबोधन में उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं, क्योंकि यह योजना उपभोक्ताओं को भारी आर्थिक राहत प्रदान करने के उ

By INA News Desk
Dec 5, 2025 - 23:20
48 Views
Lucknow : नई बाजार (मऊ) एवं लाटघाट (आजमगढ़)विद्युत बिल राहत शिविरों का ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण
Lucknow : नई बाजार (मऊ) एवं लाटघाट (आजमगढ़)विद्युत बिल राहत शिविरों का ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण
Advertisement
Advertisement

  • उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ना हमारी प्राथमिकता – ए.के. शर्मा
  • शिविरों में बढ़ी लोगों की रुचि, कुल 65 उपभोक्ताओं ने उठाया लाभ

लखनऊ : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने रविवार को नई बाजार (मऊ) तथा लाटघाट (आजमगढ़) में आयोजित विद्युत बिल राहत योजना शिविरों का निरीक्षण किया। दोनों स्थानों पर उपभोक्ताओं की उपस्थिति और उनकी रुचि को देखते हुए मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को तेजी से कार्य करने और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को इस महत्वपूर्ण योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मंत्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी उपभोक्ता आर्थिक कठिनाइयों के कारण बिजली कनेक्शन से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हर बकायेदार उपभोक्ता तक व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर योजना की विस्तृत जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके।अपने संबोधन में उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं, क्योंकि यह योजना उपभोक्ताओं को भारी आर्थिक राहत प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग की मंशा है कि उपभोक्ता बिना किसी दबाव और चिंता के अपना बकाया बिल निपटाकर नियमित उपभोक्ता बन सकें।नई बाजार शिविर में 25 तथा लाटघाट शिविर में 40 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही लाभ प्राप्त किया। लाभान्वित उपभोक्ताओं ने कहा कि इस योजना के कारण उन्हें बड़ी राहत मिली है और विभाग के प्रति उनका विश्वास भी मजबूत हुआ है।

मंत्री शर्मा ने दोनों शिविरों के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भविष्य में और भी अधिक विद्युत बकायेदारों को इस योजना से जोड़ा जाए। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi : किसान नेता रफीक लम्बू ने गंधर्व मैनपावर सिक्योरिटी सर्विस का किया उद्घाटन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement