Lucknow : ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, लोगों से की ईंधन बचाने की अपील

उन्होंने बताया कि वह ई-रिक्शा से अपने सरकारी आवास से विधानसभा कार्यालय पहुंचे और वापस आने के लिए भी ई-रिक्शा का ही उपयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि ऊर्जा बचाना सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का

Jun 8, 2026 - 22:59
 0  2
Lucknow : ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, लोगों से की ईंधन बचाने की अपील
Lucknow : ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, लोगों से की ईंधन बचाने की अपील

उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपने साप्ताहिक संकल्प को आगे बढ़ाते हुए विधानसभा स्थित अपने कार्यालय आने-जाने के लिए ई-रिक्शा का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालातों और खाड़ी देशों में चल रही उथल-पुथल के बीच ऊर्जा बचाने और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है।

सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा ईंधन की खपत कम करने, पर्यावरण को सुरक्षित रखने और साफ-सुथरे परिवहन साधनों को अपनाने की बात कही गई है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सप्ताह में कम से कम एक दिन पेट्रोल-डीजल के बिना या न्यूनतम ईंधन खपत वाले साधनों का उपयोग करने का संकल्प लिया है।

उन्होंने बताया कि वह ई-रिक्शा से अपने सरकारी आवास से विधानसभा कार्यालय पहुंचे और वापस आने के लिए भी ई-रिक्शा का ही उपयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि ऊर्जा बचाना सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का राष्ट्रीय कर्तव्य है।

वित्त मंत्री ने प्रदेश के लोगों से अपील करते हुए कहा कि दुनिया के मौजूदा हालातों को देखते हुए सभी नागरिक जितना हो सके कम ईंधन वाले साधनों का इस्तेमाल करें। कम दूरी की यात्राओं के लिए साइकिल, ई-रिक्शा, सरकारी बसों या अन्य विकल्पों को चुनकर न केवल पेट्रोल-डीजल की बचत की जा सकती है, बल्कि पर्यावरण को बचाने और देश के हित में भी बड़ा योगदान दिया जा सकता है।

सुरेश कुमार खन्ना पिछले करीब एक महीने से अपने इस संकल्प को लगातार निभा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कभी साइकिल तो कभी ई-रिक्शा का इस्तेमाल कर आम लोगों को ऊर्जा बचाने, पर्यावरण सुरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अगर हर नागरिक सप्ताह में एक दिन भी ईंधन बचाने की कोशिश करे, तो यह देश के लिए एक बड़ा मददगार कदम साबित होगा।

Also Click : Hardoi : विधायक आशीष सिंह आशू को उद्यान विभाग की कॉफी टेबल बुक भेंट की गई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow