Lucknow : पूर्व महापौर ने बाढ़ पीड़ितों को वितरित की राहत सामग्री, बलुआघाट, गऊघाट और मीरापुर स्थित राहत शिविर में जाकर बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रयागराज, मिर्जापुर एवं बांदा जनपद में बाढ़ की स्थिति पर नजर रखते हुए बाढ़ पीड़ितों की मदद में तत्तर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक वि

Aug 5, 2025 - 23:09
 0  38
Lucknow : पूर्व महापौर ने बाढ़ पीड़ितों को वितरित की राहत सामग्री, बलुआघाट, गऊघाट और मीरापुर स्थित राहत शिविर में जाकर बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रयागराज, मिर्जापुर एवं बांदा जनपद में बाढ़ की स्थिति पर नजर रखते हुए बाढ़ पीड़ितों की मदद में तत्तर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के निर्देश पर प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने राहत शिविरों में जाकर सेवा कार्य किया।पूर्व महापौर ने जहां राहत शिविरों में राहत सामग्री वितरित की। वहीं बाढ़ प्रभावित बलुआघाट मलिन बस्ती में जाकर सेवा कार्य करते हुए लोगों को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने मंगलवार को प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के गऊघाट स्थित जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज एवं मीरापुर स्थित रमा देवी बालिका इंटर कॉलेज में संचालित राहत शिविर में जाकर आस-पास के क्षेत्रों से आए बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। सभी का कुशलक्षेम जानने के साथ ही सुविधाओं की जानकारी ली। पूर्व महापौर ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की।इसके बाद पूर्व महापौर बाढ़ प्रभावित बलुआघाट बारादरी मलिन बस्ती में नाव से पहुंचीं। पूर्व महापौर ने बाढ़ में फंसे लोगों से बातचीत करने के साथ ही उन तक राहत सामग्री पहुंचाई। साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से उनके साथ है। एक-एक व्यक्ति की सुरक्षा के लिए सरकार सतर्क है। कटिबद्ध है।

Also Click : Sambhal : असमोली थाना इलाके में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, शातिर बदमाश घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow