Lucknow : मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली मदद, पीड़ित परिवार को मिला संबल, सौंपा 5 लाख रुपये का चेक

सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से 5 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक पीड़ित परिजनों को सौंपा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के

By INA News Desk
May 31, 2026 - 23:21
38 Views
Lucknow : मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली मदद, पीड़ित परिवार को मिला संबल, सौंपा 5 लाख रुपये का चेक
Lucknow : मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली मदद, पीड़ित परिवार को मिला संबल, सौंपा 5 लाख रुपये का चेक
Advertisement
Advertisement

  • बागपत के हिलवाड़ी गांव पहुंचे जनप्रतिनिधि और अधिकारी, सौंपा 5 लाख रुपये का चेक
  • योगी सरकार दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी: सांसद डॉ. राजकुमार

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बागपत के बड़ौत थाना क्षेत्र स्थित हिलवाड़ी गांव में मृतक चंद्रपाल के पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। रविवार को सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, राज्य मंत्री केपी मलिक अधिकारियों के साथ गांव पहुंचकर चंद्रपाल के परिजनों से मुलाकात की और सहायता राशि का चेक सौंपा। इस दौरान उन्होंने परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया।

योगी सरकार दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी: डॉ. राजकुमार

सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से 5 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक पीड़ित परिजनों को सौंपा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित परिवार को शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

आरोपी बबलू और रविंद्र को भेजा जा चुका जेल

दरअसल, हिलवाड़ी गांव निवासी इलेक्ट्रिशियन चंद्रपाल की हत्या की घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं बागपत पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या के आरोपी बबलू और रविंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष विवेचना की जा रही है और दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

You May Also Read : Sambhal : सम्भल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; गांव में सनसनी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement