Lucknow : हिन्दी दिवस समारोह- विश्व मंच पर हिन्दी की मान्यता पर जोर

डाॅ. ऋचा मिश्रा ने कहा कि हिन्दी को संयुक्त राष्ट्र संघ में मान्यता मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत विश्व के लिए मार्गदर्शक रही

Sep 14, 2025 - 20:50
 0  35
Lucknow : हिन्दी दिवस समारोह- विश्व मंच पर हिन्दी की मान्यता पर जोर
हिन्दी दिवस समारोह- विश्व मंच पर हिन्दी की मान्यता पर जोर

लखनऊ के हिन्दी भवन में उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम निराला सभागार में सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पार्पण के साथ हुई। इसके बाद रत्ना शुक्ला ने वाणी वंदना प्रस्तुत की।

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि डाॅ. ऋचा मिश्रा, डाॅ. हेमांशु सेन सिंह और डाॅ. रामकृष्ण मौजूद थे। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान की प्रधान संपादक डाॅ. अमिता दुबे ने अतिथियों का स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया और कार्यक्रम का संचालन किया।

डाॅ. ऋचा मिश्रा ने कहा कि हिन्दी को संयुक्त राष्ट्र संघ में मान्यता मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत विश्व के लिए मार्गदर्शक रही है और हिन्दी भाषा का प्रचार-प्रसार वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ रहा है। संचार माध्यम इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।डाॅ. हेमांशु सेन सिंह ने हिन्दी को सम्मान और गौरव की भाषा बताते हुए कहा कि यह एक समावेशी और जीवंत भाषा है। उन्होंने महात्मा गांधी के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि हिन्दी उनके लिए स्वराज का प्रतीक है। हिन्दी की समृद्ध व्याकरण और उदारता इसे विश्व मंच पर महत्वपूर्ण बनाती है।

डाॅ. रामकृष्ण ने कहा कि सकारात्मक चिंतन से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां हिन्दी व्यापक रूप से बोली जाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि हिन्दी को संयुक्त राष्ट्र संघ में मान्यता मिलने की पूरी संभावना है।

विशेष सचिव (भाषा) ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि वेदों और पुराणों ने हिन्दी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने आशा जताई कि हिन्दी एक दिन विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाएगी। डाॅ. अमिता दुबे ने संगोष्ठी में मौजूद साहित्यकारों, विद्वानों और मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

Also Click : Sitapur : तत्सत सेवा संस्थान राजा टोडरमल सांस्कृतिक रंगमंच व मानस मेला द्वारा किया गया शिक्षक सम्मान समारोह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow