Lucknow : इण्डिया फूड एक्स्पो-2026 एवं सेमिनार का आयोजन 16 से 18 जनवरी तक, उप मुख्यमन्त्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे उद्घाटन
इस इण्डिया फूड एक्स्पो-2026 एवं सेमिनार का उद्घाटन उप मुख्यमन्त्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा 16 जनवरी 2026 को पूर्वान्ह 11 बजे किया जायेगा। सेमिनार के उद्घाटन में
लखनऊ : अपर मुख्य सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग बी एल मीणा द्वारा सूचित किया गया है कि इण्डियन इन्डस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के साथ सहभागिता करते हुये 16 से 18 जनवरी, 2026 तक 10th Edition of the India Food Expo के अंतर्गत Seminar on Opportunities & Growth Strategies in Food Processing, Hospitality & Food & Beverages Sector का आयोजन रिगेलिया ग्रीन्स (1090 चौराहे के पास), गोमती नगर, लखनऊ में किया जा रहा है।
इस इण्डिया फूड एक्स्पो-2026 एवं सेमिनार का उद्घाटन उप मुख्यमन्त्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा 16 जनवरी 2026 को पूर्वान्ह 11 बजे किया जायेगा। सेमिनार के उद्घाटन में कृषि उत्पादन आयुक्त उ०प्र० शासन, अपर मुख्य सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, उ०प्र० शासन एवं प्रमुख सचिव, कृषि, उ०प्र० शासन आदि अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।
इस सेमिनार में प्रदेश तथा अन्य प्रदेशों के खाद्य प्रसंस्करण से संबन्धित उद्यमियों, निवेशकों, कृषक उत्पादक संगठनों, खाद्य प्रसंस्करण से युक्त प्लाण्ट एवं मशीनरी के उत्पादक, स्टार्ट-अप, खाद्य प्रसंस्करण विशेषज्ञों आदि द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के लिए PMKSY, PMFME एवं फूड पार्क इत्यादि योजनाओं और Food Processing Industry Policy 2023 की जानकारी और प्रदर्शनी,खाद्य प्रसंस्करण मशीनो, टैक्नोलॉजी एवं उत्पादों की तीन दिवसीय भव्य प्रदर्शनी,खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने हेतु विशेषज्ञों द्वारा सम्बोधित तीन दिवसीय सेमीनार के साथ देश एवं प्रदेश के प्रमुख व्यंजनों का फूड कोर्ट आदि प्रमुख आकर्षण होंगे।
इस एक्स्पो का आयोजन उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशो के क्रम मे आयोजित किया जा रहा है, इससे उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति व प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत सरकार द्वारा खाद्य प्रसंस्करण उद्योगो की स्थापना के लिये प्राविधानित सुविधाओं व देय सब्सिडी आदि की जानकारी भी दी जायेगी, इससे किसानो व उद्यमियो को महत्वपूर्ण जानकारी हासिल होगी।
Also Click : Bhadohi : भदोही में जनता दर्शन के दौरान डीएम ने ठंड से कांपती बुजुर्ग महिलाओं को अपने हाथों से दिए कंबल
What's Your Reaction?











